Bokaro : सीसीएल करगली क्षेत्र में अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत सीआईएसएफ ने कार्रवाई करते हुए करीब 3.2 टन अवैध कोयला बरामद किया। कार्रवाई करगली क्षेत्र में अम्लों चेक पोस्ट के समीप हनुमान मंदिर और करेपानी कोल डंप के आसपास की गई।


ड्रोन सर्विलांस के आधार पर छापेमारी
सीआईएसएफ आसूचना बल और संबंधित कंपनी बल के जवानों की संयुक्त टीम ने प्राप्त सूचना एवं ड्रोन सर्विलांस के आधार पर इलाके में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों में अवैध रूप से एकत्रित कर रखे गए कोयले की पहचान की गई।
मौके से बरामद हुआ कोयला
संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान करीब 3.2 टन कोयला बरामद कर जब्त किया। बरामद कोयले को नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित सीसीएल प्रबंधन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई।

अवैध कोयला कारोबार पर निगरानी तेज
सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार, MMDR Act के प्रावधानों के तहत अवैध खनन और कोयले के अनधिकृत भंडारण व परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए ड्रोन सर्विलांस, एरिया डोमिनेशन, नाका और छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं।
Zero Coal Leakage पर जोर
कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबार से जुड़े तत्वों में हड़कंप की स्थिति है। सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन द्वारा “Zero Coal Leakage” की दिशा में संयुक्त अभियान को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
