Hindi News Politics

झारखण्ड करणी सेना की कमान धर्मवीर सिंह को सौंपी गई, यूनिफार्म सिविल कोड के समर्थन में आवाज़ बुलंद


Bokaro: धर्मवीर सिंह को झारखंड प्रदेश करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संदर्भ में पत्र निर्गत किया। साथ ही करणी सेना के झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह को बनाया गया है। बोकारो जिला श्री करणी सेना के जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने दोनों का जोरदार स्वागत सम्मान किया।

धर्मवीर सिंह ने कहा कि करणी सेना प्रखर राष्ट्रभक्त संस्था है और देश, धर्म स्वाभिमान के रक्षार्थ सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा रखता है। करणी सेना सभी जाति वर्ग सम्प्रदाय का सम्मान करता है और राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है। धर्मवीर सिंह ने कहा कि करणी सेना एक देश,एक संविधान,एक प्रधान,एक नागरिकता,एक कानून का सदैव समर्थन करता है।

उन्होंने कहा कि भारत में सभी जाति धर्म वर्ग सम्प्रदाय के लोगों के लिए अब एक समान कानून व्यवस्था होनी चाहिए और इस संदर्भ में करणी सेना समान नागरिक संहिता यूसीसी का पुरजोर समर्थन करता है। अब समान नागरिक संहिता देश की जरूरत बन गई है और इसके लिए सभी वर्ग के लोगों को समर्थन करना चाहिए। लोगो को किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए। इससे सबका भला होगा और देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

करणी सेना जनसरोकार के मुद्दों पर सदैव मुखर होकर आवाज बुलंद करते रहेगा। उन्होंने जिला एवं प्रदेश में एक सशक्त संगठन निर्माण हेतु चर्चा किया तथा लोगों से आह्वान किया कि राजनीति एवं राजनैतिक दल अपनी अपनी जगह हैं और देश सबसे ऊपर होता है। हमें अपने महान राष्ट्र भारत के प्रति समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए और यही हमारा राष्ट्र धर्म है।

आगामी कार्यक्रम को लेकर आज ढेर सारी योजनाएं बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुकर सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन आनंद मोहन सिंह टुनटुन सिंह ने किया। बैठक का संचालन झारखंड प्रदेश युवा अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करने वाले लोगों में प्रमुख थे झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जसबीर सिंह, मधुकर सिंह, अखिलेश सिंह, रमेश कुमार सिंह, कविता सिंह, सुनीता सिंह, गोपाल सिंह, हरिनारायण सिंह, अन्नू कुमार सिंह, टुनटुन सिंह.

मनीष सिंह,पवन कुमार सिंह, विशाल सिंह,असरिता सिंह,शोभा सिंह,एस के सिंह, संतोष राज सिंह,मधु सिंह, पूजा सिंह, रेखा सिंह, कामिनी सिंह,आरिफ़ खान, ओमप्रकाश, चंदन कुमार, श्रवण झा,अमित सिंह,देव सिंह, गुड्डू सिंह , विक्की सिंह, सुजीत सिंह, हृदय नारायण सिंह, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। भारत माता कि जय, वंदे मातरम् एवं पत्थर को भी कर दे पानी जय भवानी जय भवानी के जोरदार नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!