Education Hindi News

अय्यप्पा स्कूल के बच्चों द्वारा बनाई रचनात्मक कलाकृतियों ने मोह लिया मन


Bokaro: श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोरोना प्रोटोकोल को ध्यान में रखकर यह प्रतियोगिता सिर्फ नौवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग विषयों का चयन किया गया था। नौवीं और दसवीं वर्ग के लिए पौराणिक कथाओं पर आधारित रंगोली एवं 11वीं एवं 12वीं के लिए प्राकृतिक संरक्षण पर आधारित रंगोली के विषय थे।

स्कूल प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष ई.एस. सुशीलन और सुरेश कुमार ने अपनी उपस्थिति से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। उन्होंने छात्रों को बधाई दी और उनके पुरस्कार बांटे। सुरेश कुमार ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति खुशी और खुशी को संबोधित करती है। उन्होंने कामना की कि रंगोली के रंग बच्चों की जिंदगी में रंग लाएं। ई. एस. सुशीलन एवं सुरेश कुमार को बच्चों ने पौधा भेंट किए।

बच्चों ने असाधारण तरीके से रचनात्मक कलाकृतियों का निर्माण किया। इस प्रतियोगिता बच्चों ने हर्बल रंगों का प्रयोग किया। प्रतियोगिता विद्यालय के प्रांगण में ही आयोजित किया गया। यह प्रतियोगिता विद्यालय के कला शिक्षक, रंजू एवं सरोज के संरक्षण और निर्देशन में संपन्न किया गया।

नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों द्वारा बनाया गया पौराणिक कथाओं पर आधारित रंगोली ने जीवंत स्वरूप ले लिया था। 11वीं और 12वीं के बच्चों द्वारा बनाया गया प्राकृतिक संरक्षण पर आधारित रंगोली देखकर लगता था, मानो प्राकृतिक ने अपने सारे रंग विद्यालय के प्रांगण में बिखेर दिया हो।

इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक डा. एस. एस. महापात्रा, प्राचार्य पी शैलजा जय कुमार एवं उप प्राचार्य राजलक्ष्मी एवं प्रभारी शिक्षक ने बच्चों को उनके कार्यों के लिए बहुत ही प्रोत्साहित किया एवं विजेता हुए समूह के बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!