Bokaro Steel Plant (SAIL)

BSL प्लांट के कोक-ओवन में प्रदर्शन, एच.एम.एस ने दिया हड़ताल का नोटिस


Bokaro: क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एच.एम.एस) के बैनर तले सैकड़ो मजदूरों ने शनिवार को बोकारो इस्पात संयंत्र (SAIL-BSL) के कोक-ओवन के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। कोक ओवन के सभी बैट्री के मजदूरो ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ALC धनबाद के समक्ष हुए समझौते को पूर्णतया लागू करने एवम् अन्य मांगो के समर्थन मे दिनांक 04/12/2021 को संपूर्ण कोक-ओवन के चक्काजाम का हड़ताल नोटिस भी दिया।

 

एच.एम.एस के महामंत्री सह सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि मेसर्स फोसवेल इण्डिया प्रा.लि. का 8% इंसेंटिव (हीट एकाउंस) बंद करना बहुत बड़ी साजिश है। सेल-बोकारो प्रबंधन एवम् कम्पनी प्रबंधन कान खोल कर सुन ले युनियन और मजदूर पूरी तरह से अपना हक और अधिकार लेने के लिए सजग और समर्थ है। प्रबंधन को हर हाल मे ALC धनबाद के समक्ष हुए त्रिपक्षीय समझौते को सभी बैट्री मे समान रूप से पूर्णतया लागू करना ही होगा।

ठेकेदारो द्वारा मजदूरो के साथ बंधुआ मजदूर की तरह व्यवहार करना बर्दाश्त से बाहर है। सेल-बोकारो इस्पात संयंत्र जो कि S.A.8000 प्रमाण पत्र धारक है। उसमे ऐसा व्यवहार बोकारो प्रबंधन की नाकामी को साफ दर्शाता है। सिंह ने कहा कि यहा ऐसी भी कंपनी है जिनका अलग ही कानून है। इस कंपनी के आगे सेल-बोकारो प्रबंधन भी लाचार है। उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा कि प्रबंधन लाचार हो सकता है मगर युनियन मजबूत है।

सिंह ने कहा कि किसी भी कीमत पर छुटे हुए तीनो मजदूरो का गेट पास हर हाल मे बनाना होगा। अन्त मे सिंह ने सभी बैट्री के मजदूरो से आह्वान किया कि हड़ताल नोटिस दिया जा चुका है। तैयारी जोरदार होनी चाहिए। अगर 04 दिसम्बर तक प्रबंधन हमारी सभी मांगो को वार्ता कर नही मानती है तो पूरा कोक ओवन 24 घंटे के लिए ठप रहेगा।

मीटिंग को सिंह के अलावे आर. के. सिंह, शशिभूषण, अरूण कुमार, विनोद कुमार शाव, मो जुम्मन, टुनटुन सिंह, अमित कुमार, नागेंद्र कुमार, आनंद कुमार, उज्ज्वल कुमार आदि ने संबोधित किया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!