Bokaro: बोकारो स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के इंडेन बॉटलिंग प्लांट में शुक्रवार को आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास (इमरजेंसी रिस्पॉन्स ड्रिल) आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को मजबूत करना और विभिन्न एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का आकलन करना था।
जिला प्रशासन और औद्योगिक संस्थानों ने लिया हिस्सा
अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी (DDMO), जिला अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधियों के साथ HPCL, BPCL और डालमिया सीमेंट के म्यूचुअल एड समूह के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान आपात स्थिति में संबंधित एजेंसियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को परखा गया।

बेहतर समन्वय और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर जोर
ड्रिल के दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल, त्वरित कार्रवाई और उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। अभ्यास के माध्यम से औद्योगिक सुरक्षा मानकों को बनाए रखने तथा जिला प्रशासन और आसपास के औद्योगिक प्रतिष्ठानों के बीच सहयोग को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा संभावित जोखिमों से निपटने की तैयारियों को बेहतर बनाना है।
