Hindi News Politics

मत होइए कंफ्यूज ! यह भाजपा के आंदोलन का नहीं बल्कि पार्टी के वरिये नेता के स्वागत का दृश्य है


Bokaro: इस तरह नेशनल हाईवे (NH) में कतारबद्ध होकर खड़े भाजपाई, झामुमो सरकार के खिलाफ कोई आंदोलन नहीं कर रहे है, बल्कि पुरे शिष्टाचार से खड़े होकर अपने नेता के स्वागत का इंतज़ार कर रहे है। यह दृश्य भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री, उतरप्रदेश के बस्ती से सांसद सह भवन निर्माण समिति के पूर्वी क्षेत्र प्रभारी हरीश द्विवेदी के बोकारो आगमन का है।

सैकड़ो भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं ने उनका कुछ इस तरह से स्वागत एवं अभिनंदन किया। धनबाद से राँची जाने के क्रम बोकारो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बोकारो विधायक बिरंची नारायण के नेतृव में हरीश द्विवेदी तेलमच्चो ब्रिज मे स्वागत किया। वहां से वह बोकारो विधायक के आवास पर गए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्होंने उनका कुशल छेम जाना।

बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव ने गुलदस्ता देकर सांसद का स्वागत किया। सांसद ने धनबाद से राँची जाने के क्रम में बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग मे बन रहे भाजपा जिला मुख्यालय की समीक्षा की।

स्वागत करने में मुकुल ओझा, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, संजय त्यागी, माथुर मंडल महेन्द्र राय, धीरज कुमार, विनय किशोर, हरीश सिंह, पन्नालाल कांन्दू, मनोज ठाकुर,टिंकू तापड़िया, अनिल सिंह, सुजीत चक्रवर्ती, मन्तोष ठाकुर, प्रकाश चटर्जी,सुभाष सिंह,राजीव मालाकार,सतेंद्र, प्रकाश प्रामाणिक, अविनाश झा,मनजीत सिंह, गोलू उपाध्याय, झन्तु दे, निमाई महथा, प्रकाश नायक,दीपक सिंह, मनजीत सिंह, संदीप टुन्ना, आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!