Politics

संगठन की एकजुटता ही हमारी ताकत: मंटू यादव


Bokaro: बदलते परिवेश में बोकारो में यदुवंशी समाज अपने को मजबूत कर रहा है। गर्गा डैम में आयोजित यादवो के वार्षिक मिलन समारोह में एक ही मंच पर एक ही साथ भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेताओ ने पुरे उत्साह के साथ शिरकत किया। साथ ही सबको एकजुट रहने का आवाहन भी किया।

झामुमो नेता मंटू यादव ने यादव समाज की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही हमारी ताकत है। जब तक हम एकजुट नहीं होंगे तक हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में भी हमें अपने लोगों को मिलकर सहयोग करना होगा। हम सभी अलग-अलग क्षेत्र में बंटे हुए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि आज हर क्षेत्र में यदुवंशी समाज के लोग है। किसी भी क्षेत्र में हम अन्य समाज के लोगों से पीछे नहीं हैं। बस कमी है तो आपसी समन्वय की। समाज के लोगों को आपसी समन्वय स्थापित कर एक-दूसरे को सहयोग की भावना से आगे बढ़ाने की जरूरत है। तभी हमारा और हमारे समाज का विकास संभव है।

उन्होंने कहा कि समय-समय पर मिलकर एक दूसरे के संपर्क में रहना भी जरूरी है, ताकि हमलोग एक-दूसरे का सुख-दुख बांट सकें और संगठन के विकास को लेकर चर्चा कर सकें। श्रीकृष्ण चेतना परिषद की ओर से गरगा डैम में वार्षिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम अशोक यादव जी के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया।

कार्यक्रम को इन्होंने किया संबोधित: कार्यक्रम को राजद के प्रदेष महासचिव अवधेश सिंह यादव, राजद जिलाध्यक्ष बुद्धनारायण यादव, कांग्रेस के वरीय नेता जितेंद्र यादव, कृष्ण दयाल यादव, भाजपा नेता अवधेष यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर सुदामा यादव, अरविंद सिंह, विजय यादव, अषोक यादव, डॉ बीके सिंह, अनिल यादव, अमित यादव, सुबोध यादव, कमल किषोर यादव, एसएन कुमार, संतोष कुमार यादव आदि मौजूद थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!