Hindi News

पुण्यतिथि पर याद किए गए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा


Bokaro: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी. समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का नमन कर पुष्प अर्पित किया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज के लिए आंदोलन किया था। अपने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के लिए ही उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया। वे सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं बल्कि सबों के सर्वमान्य अगुवा थे। उनके शौर्य – साहस – पराक्रम का हम नमन करते हैं।

मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि आदिवासी समाज में नवचेतना के सूत्रधार झारखंड के वीर योद्धा, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनके द्वारा बताएं मार्ग पर चलकर हम सब शिक्षित एवं विकसित बनेंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि भगवान बिरसा मुंडा के बताएं मार्ग पर चलें एवं राज्य के विकास में अपनी सहभागिता निभाएं।

धरती आबा बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने आज नया मोड़ में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धा सुपन अर्पित करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में बिरसा मुंडा ऐसे जननायक थे, जिन्होंने अपने क्रांतिकारी चिंतन से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया।

उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। वे हमेशा हम सबो के लिए प्रेरणास्त्रोत बने रहेंगे। भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर ही हम अपनी सभ्यता व संस्कृति की रक्षा कर सकते है। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में भाजपा बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी,भाजपा कॉपरेटिव मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह,इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल भरत सिंह,महेंद्र राय,अविनाश झा,जितेन्द्र साव,चन्द्र शेखर सिंह,राजू गुप्ता,भोला साव,विकास कुमार,राहुल आदि उपस्थित थे


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!