Bokaro : विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चास परिसर में मंगलवार को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस मेले में बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।

बिलिंग समेत कई समस्याओं का होगा निपटारा
ऊर्जा मेले में उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र (बिजली बिल) में सुधार, गलत बिलिंग से संबंधित शिकायतों का समाधान, उपभोक्ता विवरण में संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट सहित अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।

दस्तावेजों के साथ पहुंचने की अपील
विद्युत विभाग ने चास क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर ऊर्जा मेले में पहुंचे। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को कार्यालयों के चक्कर से राहत देते हुए उनकी शिकायतों का शीघ्र समाधान उपलब्ध कराना है।
उपभोक्ता सेवा को बेहतर बनाने की पहल
विभाग के अनुसार, ऊर्जा मेला उपभोक्ताओं और बिजली विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली सेवा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सरल और सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।

