Hindi News Politics

राज्य में गुपचुप वाला भी सुरक्षित नहीं: बाबूलाल मरांडी


Bokaro: राज्य के पूर्व सीएम सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। उन्होंने आगे कहा कि मिशन 2024 को लेकर हमलोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ कमर कस ली है। संगठन को मजबूत बनाने और जनता तक पहुंचने के लिए पार्टी के कई कार्यक्रम चला रही है।

जनता को देंगे भाजपा सरकार की नीतियों की जानकारी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता को भाजपा की नीतियों की जानकारी देंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताने का काम करेंगे। साथ ही झारखंड की हेमंत सरकार की कमियों को भी गिनाएंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी को मजबूत बनाने और जनता तक पहुंचने के लिए भाजपा कई कार्यक्रम चला रही है। बाबूलाल ने कहा कि फिलहाल हमलोग लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी कर रहे हैं। इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र को भी मजबूत कर रहे हैं।

धनबाद सहित सभी जिलों में लूट हत्या चरम सीमा पर । प्रतिदिन अखबारों की सुर्खियां बनी हुई हैं। राज्य में गुपचुप वाला भी सुरक्षित नहीं। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने आप को कानून के ऊपर समझते हैं वे ईडी के द्वारा नोटिस किए जाने के बाद भी मुख्यमंत्री ईडी कार्यालय नहीं पहुंचते हैं।

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि सरकार आपके द्वार पहुंच रही है लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं मलेरिया प्रभावित गांव नहीं पहुंच पाए हैं। लोगो इस बार कार्यक्रम से दूरी बना रहे। पूर्व के आवेदनों को ठंडे बस्ते पर डाल कर रखी है।

वार्ता के दौरान बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार लूट-खसोट में लगी हुई है। चारों तरफ लूट-खसोट का आलम है। यहां बालू, कोयला, पत्थर और जमीन की लूट हो रही है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!