Hindi News

श्रद्धांजलि सभा में याद किए गए स्वर्गीय समरेश सिंह


Bokaro: बोकारो के पूर्व विधायक स्वर्गीय समरेश सिंह की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्तिथ आवास में किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। बता दें, विगत वर्ष 2022 को आज ही की तारीख में उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

Click here to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान भाजपा अध्यक्ष बाबु लाल मरांडी, पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ददई दुबे आदि गणमान्य लोगो ने शिरकत किया।

उनके पुण्य तिथि के अवसर पर बोकारो एवं चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में एवं चौक-चौराहों पर श्रद्धांजलि सभा कर लोगों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात उनके बी-12, सिटी सेंटर, सेक्टर 4 स्थित आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी लोगों की भीड़ उमड़ी। बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों में भी बी.एस.एल. कर्मचारियों एवं ठेका मजदूरों ने एक स्थान पर एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

विदित हो कि स्वर्गीय समरेश सिंह का संपूर्ण जीवन इस क्षेत्र के विकास एवं जन समस्याओं के निदान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने इस क्षेत्र के बच्चों के शिक्षा के लिए 36 स्कूल एवं 6 कॉलेज का निर्माण कराया। अकाल के समय चंदनकियारी में एक घंटा काम, भोजन एक शाम कार्यक्रम चलाकर क्षेत्र की जनता को आपदा में सहायता पहुंचाई। जन समस्याओं के निदान हेतु अनेकों आंदोलन किया।

मजदूरों की समस्याओं के निदान हेतु सबसे ज्यादा सफल हड़ताल कराया। बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों की मांग को लेकर 39 दिनों का ब्लास्ट फर्नेस का हड़ताल और तदुपरांत मांग के साथ-साथ 700 मजदूरों की बहाली भी एक कीर्तिमान है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!