Hindi News Politics

बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह सीसीयू में भर्ती, हालत गंभीर, मेदांता रांची रेफर


Bokaro: बोकारो के पूर्व विधायक और राज्य के कद्दावर नेता समरेश सिंह (दादा) की तबियत अचानक ख़राब हो गई है। उन्हें शनिवार सवेरे बेहोशी के हालत में बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत को देखते हुए पहले तो उन्हें डॉक्टरों ने क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा और शाम को रांची मेदांता रेफर कर दिया है।

समरेश सिंह की छोटी बहु और कांग्रेस नेत्री स्वेता सिंह ने बताया कि बाबूजी (समरेश सिंह) को सवेरे नास्ता करते वक़्त साँस लेने में परेशानी होने लगी और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें बीजीएच में भर्ती कराया गया है। वह वेंटीलेटर पर है। उनकी हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरो ने उन्हें मेदांता रांची रेफर कर दिया है।

डॉक्टरों ने बताया कि जिस वक़्त समरेश सिंह को भर्ती किया गया उनकी हालत बहुत गंभीर थी। ऑक्सीजन लेवल 30 था और बीपी भी बहुत लो था। वह बेहोश थे। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। डायग्नोसिस में एस्पिरशन निमोनिया से ग्रसित पाए गए है। समरेश सिंह की तबियत पिछले कई महीने से ख़राब चल रही है। वह लगातार मेदांता रांची के डॉक्टरों के कंसल्ट में थे।

इधर समरेश सिंह की तबियत ख़राब होने की खबर सुनते ही बीजीएच में लोगो का ताँता लग गया। मिलने वालो में धनबाद सांसद, पशुपति नाथ सिंह, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो आदि नेता बीजीएच पहुंचे। उनको देखने वालो की बीजीएच में भीड़ बढ़ती जा रही है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!