Bhavya Kumari, niece of former Gomia MLA Lambodar Mahto, secured 499 out of 500 marks in CBSE Class 12 exams, emerging as India topper and bringing pride to Bokaro and Jharkhand.
Bokaro: बोकारो जिले के कसमार प्रखंड से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने पूरे झारखंड को गौरवान्वित कर दिया है। गोमिया से आजसू के पूर्व विधायक Lambodar Mahto की भतीजी भव्या रंजन ने CBSE 12वीं परीक्षा में Arts में 500 में से 499 अंक हासिल कर देशभर में टॉप कर नया इतिहास रच दिया है। भव्या की इस अभूतपूर्व सफलता के बाद उनके पैतृक गांव पाड़ी समेत पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

रांची में पढ़ाई, लेकिन बोकारो की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान
भव्या कसमार प्रखंड के पाड़ी निवासी लक्ष्मीकांत महतो की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई रांची में रहकर पूरी की, लेकिन उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने पूरे बोकारो जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
IAS बनना चाहती हैं भव्या, बड़े पापा हैं प्रेरणा
भव्या ने अपनी सफलता के बाद कहा कि उनका सपना IAS अधिकारी बनने का है। उन्होंने बताया कि उनके रोल मॉडल उनके बड़े पापा और पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो हैं। भव्या ने कहा कि जिस तरह डॉ. लंबोदर महतो ने ADM (Additional District Magistrate) पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राजनीति में कदम रखा और समाज सेवा को अपना लक्ष्य बनाया, उसी से उन्हें प्रेरणा मिली है। भव्या इससे पहले भी मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।

अनुशासन और सेल्फ स्टडी बनी सफलता का मंत्र

परिजनों के अनुसार भव्या बचपन से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर रही हैं। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान नियमित स्वाध्याय और अनुशासित दिनचर्या को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया। भव्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और विशेष रूप से डॉ. लंबोदर महतो के मार्गदर्शन को दिया है।
क्षेत्र में खुशी की लहर, लोग बोले- गांव की बेटियों के लिए प्रेरणा
भव्या कुमारी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर टॉप करना आसान नहीं होता। भव्या ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से किसी भी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। उनकी सफलता अब क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
“भव्या कुमारी ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से पूरे परिवार, गोमिया विधानसभा क्षेत्र और झारखंड का नाम रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में भी बड़ी उपलब्धि हासिल करेगी।”
Ex MLA Gomia, Lambodar Mahto

