Bokaro: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के Steel Melting Shop-NEW विभाग में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना में ठेका कर्मी रामजी सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे विभाग में स्लैब कटिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्रोटेक्टिव जेनेरल इंजीनियरिंग में कार्यरत रामजी सिंह अचानक गिरकर बेहोश हो गए। घटना के बाद कार्यस्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें प्लांट मेडिकल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही BSL प्रबंधन और सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। घटना के बाद विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों और ठेका मजदूरों में शोक का माहौल है। वहीं, मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

