Hindi News

राजकीय सम्मान के साथ होगी पूर्व मंत्री समरेश सिंह की अंतिम विदाई, CM सहित झारखण्ड के बड़े नेताओ ने यह कहा…


Bokaro: झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री और बोकारो के पूर्व विधायक समरेश सिंह के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद ट्वीट करके इस बात की घोषणा की है।  बहुचर्चित नेता 81 वर्षीय समरेश सिंह ‘दादा’ के निधन से राजनितिक हलकों में शोक की लहर है। बोकारो के लोग भी उनके निधन से काफी दुःखी है।

सुबह से ही दादा के अंतिम दर्शन के लिए उनके सिटी सेंटर स्तिथ आवास में लोगो का ताँता लगा हुआ है।

उनके सबसे छोटे बेटे संग्राम सिंह ने बताया कि उनके पिता का पार्थिव शरीर आज घर पर ही रहेगा। शुक्रवार सवेरे उनका अंतिम संस्कार चंदनकियारी प्रखंड में समरेश के पैतृक गांव देबुलटांड़ में होगा। संग्राम ने कहा कि उनके पिता जब भी घर से निकलते थे तो सेक्टर 1 स्तिथ राम मंदिर होते हुए जाते थे। इसलिए उनके पार्थिव शरीर को राम मंदिर होते हुए उनके पैतृक गावों ले जाया जायेगा जहा उनका अंतिम संस्कार होगा। Video:

भाजपा, कांग्रेस, झामुमो, आजसू समेत सारे पार्टियों के बड़े नेताओ ने समरेश सिंह के निधन पर दुःख प्रगट किया है। घटना की सुचना मिलते ही बोकारो विधायक, बिरंची नारायण, जामताड़ा विधायक इरफ़ान अंसारी, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, आजसू से गिरिडीह सांसद, चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक आदि नेताओ ने समरेश सिंह के पार्थिव शरीर को घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दिए। डीसी, कुलदीप चौधरी, एसडीओ और बीएसएल के अधिकारी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

मुख्यमंत्री (CM) हेमंत सोरेन-
ने लिखा है कि “झारखण्ड सरकार में पूर्व मंत्री और बोकारो से पूर्व विधायक आदरणीय समरेश सिंह जी के निधन की खबर से आहत हूँ। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। आदरणीय समरेश जी के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।”

झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर-
“अत्यंत दुखद ख़बर। हम सभी के दादा पूर्व मंत्री आदरणीय समरेश सिंह जी के निधन की खबर से मर्माहत हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं उनके समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरीय नेता बाबूलाल मरांडी-
“अंतिम प्रणाम समरेश भाई.. आपके संघर्ष और जीवटता सबों को प्रेरित करती रहेगी। आज बोकारो स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर, परिजनों से मिला। उनके निधन से आज पूरा राज्य दुःखी है, उनके जाने से जो शून्यता आई है, शायद ही वो कभी पूरी हो पाए। विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।”

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो-
“झारखंड के पूर्व मंत्री एवं दिग्गज राजनेता आदरणीय समरेश सिंह जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण-
“बोकारो के अभिभावक, कई बार के मंत्री,विधायक रहे श्री समरेश दा के निधन पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दिया एवं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।”

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल –
“बोकारो के पूर्व विधायक, झारखण्ड के पूर्व मंत्री, मेरे अभिभावक स्वरुप आदरणीय समरेश सिंह जी के निधन की खबर से बेहद दुःखी हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें।”

भाजपा सांसद धनबाद पी एन सिंह
पूर्व विधायक समरेश सिंह के निधन से मैं काफी आहात हूँ। उनके समस्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस दुख में सहनशक्ति प्रदान करें।

पूर्व मंत्री, सरयू राय-
“वरीय राजनीतिक साथी, अदम्य साहस के प्रतीक, पूर्व मंत्री भाई समरेश सिंह का निधन मर्माहत करने वाला है. ईश्वर पुण्यात्मा को सद्गति दें तथा परिवार के सदस्यों, इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों को शोक सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांतिः”

पूर्व मंत्री, अमर बाउरी –
मेरे राजनीतिक गुरु, मेरे आदर्श व अभिभावक परम आदरणीय समरेश सिंह जी अब हमारे बीच नहीं रहे, विनम्र श्रद्धांजलि दादा !!! मैंने, मेरे छात्र /राजनीतिक जीवन में जो कुछ भी सीखा है उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। बोकारो विधानसभा का पांच बार प्रतिनिधित्व करने वाले समरेश दादा द्वारा किये गए जन हितैषी कार्यो के लिए उन्हें सदा याद किया जाएगा।

धनबाद विधायक राज सिन्हा
बहुत ही दुःखद! जननायक महान क्रांतिकारी नेता,जनसंघ और भाजपा को गति देने वाले कार्यकर्ताओं के दादा आदरणीय समरेश दादा हमसब के बीच नही रहे। भगवान उनके चाहने वालों और परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करें।दिवंगत आत्मा के शांति की कामना ईश्वर से करता हूँ। ॐशांतिः!

पूर्व गिरिडीह सांसद, रविंद्र पांडेय
बोकारो विधानसभा के पूर्व विधायक व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री #समरेश_सिंह जी की निधन का दु:खद समाचार पाकर मर्माहत हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को दु:ख सहने की असीम शक्ति दे। !! ॐ शांति !!

चन्द्रशेखर दुबे(ददई दुबे)पूर्व सांसद धनबाद-
हमारे साथी पूर्व मंत्री दादा(समरेश सिंह) जी के निधन से मैं काफी आहत एवम मर्माहत हूँ। हमने एक सच्चा साथी खो दिया है जिसकी भरपाई नामुमकिन है, भगवान उनके आत्मा को शांति दे एवम परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा –
झारखंड के पूर्व मंत्री व बोकारो के पूर्व विधायक आदरणीय समरेश सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति!

धरती पुत्र पूर्व मंत्री मजदूरों के मसीहा आदरणीय समरेश सिंह जी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर दादा के आत्मा को शांति दे एवम इस दुःख की घड़ी में पूरा इंटक परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा रहेगा।शत शत नमन।
कमल दुबे:-अध्यक्ष बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन(इंटक)

झारखण्ड के कद्दावर नेता समरेश सिंह ने गुरुवार को सुबह लगभग 6 .30 बजे सिटी सेंटर स्थित आवास में निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे. इस माह 12 नवंबर को साँस लेने में तकलीफ को लेकर वह रांची मेडिका में भर्ती हुए थे। बीते मंगलवार को डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होते हुए देख डिस्चार्ज कर दिया था। जिसके बाद वह घर पर ही थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!