Hindi News

गणेश पूजा: सिटी सेंटर में होगा भक्ति और भव्यता का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन, बुर्ज खलीफा पंडाल में विराजेंगे गणेश


Bokaro: बोकारो शहर में इस साल गणेश पूजा में 121 फुट ऊंचा शानदार पंडाल दिखने मिलेगा। सेक्टर 4, सिटी सेंटर के गणेश मंडली व्यापारी संघ ने इस बार पंडाल को दुबई के प्रतिष्ठित बुर्ज खलीफा का रूप दिया है। जिसमे 28 फीट के बाल गणेश विराजमान होंगे।

शुक्रवार को गणेश मंडली व्यापारी संघ द्वारा गणेश पूजन से संबंधित विषयों को लेकर एवम सभी नगरवासियों को निमंत्रण हेतु प्रेस कान्फ्रेंस का आयोजन किया। बताया गया कि इस वर्ष दिनाँक 19/9/2023 से 26/09/2023 तक प्रत्येक दिन गणपति पूजन एवं संध्या महाआरती, प्रतिदिन महाभोग वितरण एवं धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा।

बुर्ज खलीफा से प्रेरित डिजाइन को जीवंत बनाने के लिए, पंडाल का निर्माण पश्चिम बंगाल के कारीगरों की एक कुशल टीम ने किया है। पंडाल की साज-सज्जा और प्रकाश व्यवस्था के लिए कोलकाता के है। इस बार पंडाल में ढेर सारे कार्यक्रम और मंत्रमुग्ध कर देने वाले लेजर शो होंगे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!