Hindi News

Bokaro में बारिश और तेज हवा के साथ ओलावृष्टि, मस्त हुआ मौसम


Bokaro: बोकारो में रविवार को मौसम पलटा और तेज बारिश होने के साथ-साथ कई जगह ओले गिरे। झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से लोगों ने रविवार की शाम राहत की सांस ली। काफी देर तक काली घटा छाई रही। घरो के छज्जो और छत पर ओले की हल्की सी परत बिछ गईं। टाउनशिप में कुछ सेक्टरों में अंगूर से भी बढ़े आकार के ओले गिरे। Video नीचे –

अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली है। शहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था। गर्मी से लोग काफी परेशान थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिले में मौसम के सबसे गर्म दिनों का अनुभव हो रहा था, पर अचानक हुई बारिश ने फ़िज़ा बदल दी। मौसम मस्त हो गया।

सिटी सेंटर निवासी श्री अनिल त्रिपाठी ने कहा कि, “बारिश के कारण यहां तापमान में गिरावट आई है, यह राहत की बात है।” Video:

 

पूरे शहर में काले बादलों के छाने के बाद शाम को मौसम सुहावना हो गया और दो घंटे से अधिक समय तक बारिश होती रही। शाम तक तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया, जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिली। हालांकि, भारी बारिश और तेज हवा के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य महत्वपूर्ण सड़कों पर कुछ जगहों पर यातायात धीमा हो गया।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!