Hindi News

बोकारो ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव


Bokaro: सम्पूर्ण विप्र समाज, बोकारो जिला इकाई द्वारा शनिवार की शाम जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र के नेतृत्व में सेक्टर -6 डी स्थित निरंजन नाथ शिव मंदिर परिसर के भगवान श्री परशुराम मण्डप में विष्णु के छठे अवतार तथा विप्रों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।

जन मानस के कल्याणार्थ दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान परशुराम जी की पूजा -अर्चना के बाद बड़ी संख्या में उपस्थित विप्रगणों द्वारा जय भगवान परशुराम तथा जय सनातन धर्म के जयकारे से सम्पूर्ण मंदिर परिसर गुंजयमान हो गया।

कार्यक्रम के उपरान्त पूरे बोकारो जिले के कोने-कोने से आए उपस्थित सभी विप्रों ने बोकारो वासियों, देश के सभी सनातन धर्मावलंबियों सहित पूरे विश्व में अमन-चैन, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास हेतु भगवान परशुराम जी से सामूहिक प्रार्थना की। तत्पश्चात, प्रसाद के रूप में मिष्टान्न एवं खिंचड़ी भोग का आनन्द लिया।

संपूर्ण विप्र समाज, बोकारो जिला इकाई के महासचिव श्रवण कुमार झा ने कहा कि इस मंदिर परिसर में भगवान परशुराम मंदिर बनाने हेतु शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा। उन्होंने मंदिर निर्माण हेतु सभी से सहयोग की अपील की। जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र ने सभी को परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी और विप्र समाज के उत्थान के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

शैलेंद्र तिवारी, विक्रम पांडेय, डॉ नर नारायण तिवारी ने भी अपने विचार रखे। उल्लेखनीय कार्य के लिए कुछ विप्रों को रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सम्पूर्ण विप्र समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण ओझा मुकुल, प्रदेश महासचिव (संगठन) मृणाल चौबे, बोकारो जिलाध्यक्ष विष्णु शंकर मिश्र, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिवाकर दुबे, जिला उपाध्यक्ष हेमंत पाठक, अजय चौबे, जिला महासचिव श्रवण कुमार झा, जिला महासचिव (संगठन) बबलु पाण्डेय, जिला सचिव वीरेन्द्र कुमार चौबे।

अरुण पाठक, कोषाध्यक्ष अक्षय दुबे, सह कोषाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, पी एन पाण्डेय, सुरेंद्र नाथ पांडे, डॉ नर नारायण तिवारी, रमण कुमार ठाकुर, संजय मिश्र, बिमलेश पाण्डेय, सुनील झा, शैलेन्द्र तिवारी, उपेंद्र नारायण उपाध्याय, कुंज बिहारी पाण्डेय, रजनीश चौधरी, शिवजी ओझा, ललन दुबे, अमित गिरी, श्रेयस्पति मिश्र, बाल भगवान पाण्डेय, कमलेश दशौंधी, श्रीकृष्ण मिश्र, राजेश भारती, कुशेश्वर नाथ मिश्र, ए के झा, श्रीमोहन झा, डॉ श्रीहरि पांडेय, मिली चौबे, अनीता ओझा, मीनी चौबे, श्यामोलीका दुबे, बीना झा, जयंती पाठक, ममता झा, अमरनाथ झा, के के उपाध्याय सहित अनेकों विप्रश्रेष्ठ उपस्थित रहे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!