Hindi News Politics

संगठन मजबूत है तो कार्यकर्ता अपने आप मजबूत है: JMM


Bokaro: बोकारो महानगर कमेटी, फूसरो नगर व चास नगर कमेटी के गठन व अन्य मुद्दो को लेकर सर्किट हाउस सेक्टर वन में सोमवार को झामुमो (JMM) बोकारो जिला समिति की बैठक जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को मुख्य अतिथि झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य बिनोद पांडेय, फागु बेसरा, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो के सामने रखा। साथ ही बोकारो जिला में पार्टी की स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद चार फरवरी को धनबाद में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि संगठन बड़ा है, पद कम है। कार्यकर्ताओं को पद के लिए चिंतित होने की जरूरत नहीं है। संगठन मजबूत है तो कार्यकर्ता अपने आप मजबूत है। इसलिए सभी कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत करने का काम करे। तभी जाकर मान सम्मान कार्यकर्ताओं को मिलेगी।

पूर्व विधायक योगेन्द्र महतो ने कहा कि हर कार्यकर्ताओं को हेमंत सरकार की लोगों को उपलब्धियां बताने की जरूरत है। फागु बेसरा ने कहा कि बोकारो झामुमो का केंद्र बिंदु रहा है। यहां से पार्टी का विस्तार किया गया है। कई आंदोलन की गई। इसके बावजूद भी यहां पार्टी कमजोर है। यह किसकी गलती है, इस पर विचार करने की जरूरत है। संगठन सरकार से भी उपर है। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव जय नारायण महतो ने किया।

मौके पर केन्द्रीय सचिव सपन बनर्जी, केंद्रीय सदस्य संतोष रजवार, मंटू यादव, अशोक मुर्मू, मदन मोहन महतो, बीके चौधरी,मोहन मुर्मू, विजय रजवार, मुटुक लाल किस्कु, मुक्तेश्वर महतो, जयनारायण महतो, अशोक मुर्मू, महेश मुंडा, नीशा हेम्ब्रम, कन्हैया सिंह, दीनू पाण्डेय, राजकुमार सोरेन, गोमेश सोरेन, अजय हेम्ब्रम , दिलीप हेम्ब्रम, पंकजल मरांडी आदि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!