Bokaro: भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के तहत बोकारो इस्पात संयंत्र में “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” अभियान के तहत विशेष स्वच्छता एवं सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत करना और जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

निदेशक प्रभारी ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
कार्यक्रम के दौरान बोकारो इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद उनके नेतृत्व में अधिशासी निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, वरीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान में हिस्सा लिया।
विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
श्रमदान के दौरान प्रशासनिक भवन परिसर और संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित की गईं। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

दैनिक जीवन का हिस्सा बने स्वच्छता
निदेशक प्रभारी ने स्वच्छता को दैनिक व्यवहार और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
स्वच्छ और सुंदर बोकारो के लिए जारी रहेंगी पहल
‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत बीएसएल में स्वच्छता, जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां लगातार आयोजित की जा रही हैं। इन पहलों के माध्यम से स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बोकारो के निर्माण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
