B S City

JCI: बड़े ही आकर्षक तरीके से मना सावन महोत्सव, गीतों के साथ महिलाओं ने झूले का लिया आनंद


Report by S P Ranjan

Bokaro: जूनियर चैम्बर इंटरनेशनल (JCI) ने सोमवार को सावन महोत्सव बड़े ही आकर्षक तरीके से मनाया। यह कार्यक्रम शहर के सबसे मशहूर होटल हंस रीजेंसी में मनाया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बोकारो निवासी मीनू सिंह बनी सावन क्वीन।

शानदार ढंग से मनाये गए इस कार्यक्रम के आयोजन का श्रेय महिलाओं ने प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर गायत्री सिन्हा, दीप्ति सिंह और अध्यक्ष मिनी स्टीफेन कपूर को दिया। इस उत्सव में JCI को अपने अच्छे कार्यों के लिए मिले 18 राष्ट्रीय अवार्ड की प्रदर्शनी लगाई गई थी।

महोत्सव में महिलाओं ने नृत्य, डांस, संगीत, गेम्स आदि पर जमकर धमाल मचाया। पूरा माहौल को सावनमयी बना दिया। सावन के गीतों के साथ झूले का आनंद भी उठाया। गायत्री सिन्हा ने कहा कि अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए।

इस अवसर पर चीफ गेस्ट के तौर पर बोकारो विधायक कि पत्नी नीना नारायण,चंद्रिमा डे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गंगा देवी भलोटिया,अमीषा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। मिनी स्टीफेन कपूर ने सबका स्वागत एवं सचिव काजल भलोटिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन स्मिता सुहासरिया ने किया।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!