Bokaro: ज़िले के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित ESL Steel Limited के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव की शुरुआत हो गई है, जिसका सीधा सकारात्मक असर झारखंड के औद्योगिक विकास और निवेश माहौल पर पड़ने की उम्मीद है। Vedanta Limited के बोर्ड ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘कम्पोजिट स्कीम ऑफ अरेंजमेंट’ को लागू करने के लिए अहम मंजूरी दे दी है, जिससे कंपनी के स्टील कारोबार को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ESL Steel पर असर
कंपनी ने डीमर्जर के लिए 1 मई 2026 को प्रभावी और रिकॉर्ड तिथि तय की है। इस कदम से योग्य शेयरधारकों की पहचान होगी, जिन्हें नई बनने वाली कंपनियों में हिस्सेदारी मिलेगी। इसका सीधा असर बोकारो के ESL Steel पर पड़ेगा, जो वेदांता के आयरन और स्टील वर्टिकल का अहम हिस्सा है।
ESL Steel को मिलेगी अधिक संचालन स्वतंत्रता
इस पुनर्गठन के तहत वेदांता अपने कारोबार को चार स्वतंत्र सेक्टर-आधारित कंपनियों में बांट रही है, जिनमें आयरन और स्टील से जुड़ी इकाई भी शामिल है। इससे ESL Steel को अधिक संचालन स्वतंत्रता, निवेश आकर्षण और बाजार के अनुसार तेजी से निर्णय लेने की क्षमता मिलेगी।

बोकारो के औद्योगिक विकास को गति
लोगो का मानना है कि इस बदलाव से ESL Steel की उत्पादन क्षमता, तकनीकी उन्नयन और प्रतिस्पर्धात्मक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही, वैश्विक निवेशकों के लिए भी यह एक आकर्षक अवसर बनेगा, जिससे बोकारो के औद्योगिक विकास को गति मिल सकती है। कुल मिलाकर, वेदांता का यह कदम ESL Steel को एक स्वतंत्र पहचान देने के साथ-साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।
वेदांता आयरन एंड स्टील के अंदर ये कंपनिया
ESL Steel Limited, Sesa Resources Limited, Sesa Mining Corporation Limited जैसी भारतीय सहायक कंपनियों और लाइबेरिया में Bloom Foundation को मिलाकर, Vedanta Iron and Steel एक लौह संसाधन कंपनी है। यह कंपनी बोकारो में अपने ग्रीनफ़ील्ड इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट में हर साल 1.5 मिलियन टन (MTPA) स्टील का उत्पादन करती है। ईएसएल स्टील प्लांट की स्थापना 2006 में हुई थी और यहाँ पिग आयरन, बिलेट्स, TMT बार, वायर रॉड और डक्टाइल आयरन पाइप का उत्पादन किया जाता है।
वेदांता लिमिटेड के योग्य शेयरधारकों को परिणामी कंपनियों में निम्नलिखित अनुपात में शेयर मिलेंगेः
- वेदांता एलुमिनियम मैटल लिमिटेड (वीएएमएल): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य)
- तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड किया जाएगा): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु10 अंकित मूल्य)
- मालको एनर्जी लिमिटेड (जिसका नाम बदलकर वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड किया जाएगा): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य)
- वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड (वीआईएसएल): वेदांता के हर 1 शेयर के बदले 1 इक्विटी शेयर (रु1 अंकित मूल्य)

