Bokaro: ज़िले में भ्रामक दावों, मिस-लेबलिंग और अमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी प्रवर्तन अभियान चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने बोकारो समेत सभी जिलों के अभिहित अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों को बाजारों में सघन जांच कर चिन्हित गैर-अनुपालक खाद्य उत्पादों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने का निर्देश दिया है।

सिविल सर्जन ने कहा –
बोकारो में अमानक, मिस-लेबलिंग और भ्रामक दावे वाले खाद्य उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। सिविल सर्जन डॉ. अभय भूषण प्रसाद ने कहा, “एफएसएसएआई और खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर चिन्हित उत्पादों की बिक्री तत्काल रोकने और स्टॉक हटाने का निर्देश दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। उपभोक्ता खरीदारी से पहले लेबल और दावों की जांच करें।” इस संबंध में चेंबर ऑफ कॉमर्स और ड्रग्स एसोसिएशन के साथ बैठक हुई।
FSSAI के नोटिस के बाद कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, झारखंड की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि FSSAI की ओर से खाद्य कारोबारियों (FBOs) को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा इसके तहत बनाए गए नियमों और विनियमों के उल्लंघन को लेकर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें भ्रामक दावे, अमानक लेबलिंग और बिना वैध लाइसेंस निर्मित खाद्य पदार्थों से जुड़े मामले शामिल हैं।

बाजार में अब भी उपलब्ध हैं चिन्हित उत्पाद
विभाग के अनुसार FSSAI के संज्ञान में आया है कि गैर-अनुपालन वाले कई अमानक उत्पाद अभी भी राज्य के बाजारों में निर्माण, भंडारण, वितरण और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे चिन्हित उत्पादों की अद्यतन सूची भी जिलों को उपलब्ध कराई गई है।
थोक से सुपरमार्केट तक होगी जांच
अपर मुख्य सचिव-सह-खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में व्यापक जांच अभियान चलाने को कहा गया है। इसके तहत थोक एवं खुदरा बाजारों, सुपरमार्केट और खाद्य उत्पाद वितरकों के प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी। अधिकारियों को FSSAI की ओर से उपलब्ध कराई गई गैर-अनुपालक उत्पादों की सूची से बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों का मिलान करने का निर्देश दिया गया है। सूची में शामिल चिन्हित उत्पादों की बिक्री या भंडारण नहीं होने देने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है।
उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ उचित प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। जांच के दौरान सामने आने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
12 सितंबर तक मांगी कार्रवाई रिपोर्ट
सभी जिलों को अपने-अपने क्षेत्र में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट (Action Taken Report) 12 सितंबर 2026 तक संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय, नामकुम, रांची को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से बाजार में बिक रहे खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता और लेबलिंग की जांच तेज होने की उम्मीद है।
FSSAI सूची में दर्ज उत्पादों के नाम
Natural Paneer
Patanjali Doodh Biscuit
Vegan Pro Collagen
FAST & UP RELOAD Instant Electrolytes + Vitamins (Lime flavor)
Alkaline Nutrient Water
Alphonso Mango Fruit Drink
Kinder Joy
Silken Tofu
MasterChow Ramen Noodle
Folineuro Syrup
Masala Soya Katori
Uneezyme Syrup, Livkal DS Syrup, Multikal
Bellyvam AM & Bellyvam PM
MasterChow Ramen Noodle — Udon Noodles, Soba Noodles, Whole Wheat Noodles और Hakka Noodles
IOTA WATER™
Storia Juice — Pomegranate
TATA ELECTROLYTE — Apple, Orange, Mixed Fruit
Panchamrutha — Electrolyte Drink
The Health Factory™ Zero Maida™ Whole Wheat Bread
The Health Factory™ Zero Maida™ Pizza Base
Troovy The Healthy Mix Veggie Chips, Ragi Chips, Moong Dal Chips
PLAN B Plant Based Vegan — Cheddar Block, Mozzarella Block, 3 Cheese Shreds और अन्य उत्पाद
Neuherbs® True Vitamin™ Daily Tablets
Healthy Master® / Vision to Serve Healthy® — Quinoa Chips, Jowar Chips, Palak Chips आदि
Healthy Choice — Healthy Food for Healthy Life® Poha
Health Aid® Salmon Oil Capsules
Two Brothers Organic Farms® Cultured Ghee
Shine Organic™ Unnabber (Jujube)
World of Organic™ Healthy Trail Mix
Organic Wisdom® Quinoa Jowar Pasta
Healthy Choice — Healthy Food for Healthy Life® Poha
Emami Healthy & Tasty® Sunflower Oil, Kachchi Ghani Mustard Oil एवं अन्य समान edible oils
Health Aid® Salmon Oil Capsules
Livyor Roasted Edamame Beans
B Natural Cranberry Juice
Nutrimix Healthy Growth and Daily Nutrition Belgium Chocolate Powder
A-1 Sharma Sugar Free Kulfi
Date Bites in Zesty Orange flavour
Bisleri with Added Minerals
Korean Ginseng
Nutraceutical — Incipro Gold Powder Vanilla
Pluckk Mango Fruit Juice
Saffola Total Heart Pro-Multi Source Cooking Oil
AS-IT-IS ATOM PWR Whey XL
La Casa Vegan Hazelnut Chocolate Spread
Heritage Fresh Paneer
Cipzer Nutraceuticals Juice Capsules
Hazelnut Chocolate Laddoos
Farsan Street Masala Patta & Farsan Street Roasted Millet Bhel
Eat Fit Digestive Biscuits
Nisar Sweets Honey Candy
भाभी जी का मेकअप Fryums (Mast Masala)
Amul Sugar Free Ice-cream
Pure Burst Kaccha Aam Candy
Roasted Almond Chocolate
Soft and Fresh Cream Bun Pineapple
Lotte Choco Pie with Rich Marshmallow, Lotte Choco Pie Real Orange, Lotte Choco Pie Choco Burst, PEPERO Crunchy Biscuit Sticks, PEPERO Original Biscuit Sticks, LOLLY BLISS Orange Flavoured Lollipop with Vitamin C & Zinc, FRUITZ Eclairs
Vedaflexa Capsules
Dabur Heart Care Heart Healthy Oils infused with Arjuna
Juza Foods के Baby Food Products — Kannankaya Powder (Raw Banana Powder), Arrowroot Powder, Navara Rice Powder, Ripe Banana Powder, Ragi Fruit Mix, Sweet Potato Powder, Health Mix Powder, Instant Veggie Dal Mix और Wheat Peanut Mix
Tofu
Hot Chicken Flavour Ramen with Added Sugar
Candy Stick
Preserved Dried Salted Black Beans
Tempura Batter Mix Flour
Prolyte® Electroshot
Re-Hydrate
Sandalite’s RehydroLife
Walyte®
Glucon-D ACTIVORS
Liquid I.V.
Enerzel
ERZL
Adrenaline Rush Energy Drink – Ultimate Performance
Gatorade-Blue Bolt Sports Drink
Hell Energy Drink
Monster Energy
Red Bull Energy Drink
Sting Energy
Campa Energy Drink – Gold Boost
MAR MOUTH CHILL
खास बात: दस्तावेज में 115 नोटिस हैं, लेकिन कई नोटिस एक ही उत्पाद के अलग-अलग निर्माता/मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को दिए गए हैं। उदाहरण के लिए Sting Energy, Monster Energy और Adrenaline Rush के कई अलग-अलग नोटिस हैं। इसलिए इसे “87 अलग-अलग खाद्य उत्पाद” कहना सही नहीं होगा। ऊपर दिया गया लिस्ट – List of Notices issued by FSSAI – के द्वारा लिया गया है। अगर कोई मानवीय भूल हो गई हो तो – दिए गए लिंक से रीचेक कर सकते है –
