Bokaro: गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल (GGPS), बोकारो में रेज़िंग डे समारोह देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में कर्नल अनिमेष झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कर्नल अनिमेष झा का सैन्य अनुभव
कर्नल अनिमेष झा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं। वर्ष 2001 में उन्हें रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी में कमीशन मिला। उन्होंने विभिन्न सैन्य पाठ्यक्रम पूरे करने के साथ महत्वपूर्ण परिचालन एवं प्रशिक्षण दायित्व निभाए। वे कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। गलवान ऑपरेशन के दौरान उन्होंने भारत-चीन सीमा पर अपनी बटालियन का नेतृत्व किया। NCC में शामिल होने से पूर्व वे पूरे पूर्वी सेक्टर के लिए कर्नल जनरल स्टाफ (आर्टिलरी) के पद पर कार्यरत थे।
प्रधानाचार्य ने किया स्वागत
विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक कुमार ने मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके नेतृत्व में विद्यार्थियों में उत्कृष्टता, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

खेल विभाग और विद्यार्थियों की सहभागिता
समारोह में खेल विभाग के सदस्य राजेश कुमार सिंह, परमजीत सिंह, चिन्मय कुमार, पोनम सिंह, दलजीत कौर और आकाश सेन सहित खेल क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
NCC गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार
समारोह में चिन्मय कुमार की CTO के रूप में नियुक्ति भी प्रमुख अवसर रहा। विद्यालय के अनुसार, इससे NCC की गतिविधियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
GGES के अध्यक्ष तरसेम सिंह और सचिव एस.पी. सिंह ने प्रधानाचार्य सहित पूरे विद्यालय परिवार को समारोह के आयोजन पर बधाई दी। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को अनुशासन, साहस, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के संदेश के साथ हुआ।
