B S City

बिरसा मुंडा जयंती: विरोधी दल के मुख्य सचेतक विधायक बिरंची नारायण ने चरणों में किये पुष्प अर्पित


Bokaro: जनजातीय गौरव दिवस के शुभ अवसर पर नया मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर विरोधी दल के मुख्य सचेतक सह बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने उनके चरणों में पुष्प अर्पित किये। उनकी धर्मपत्नी नीना नारायण और पार्टी के अन्य सदस्य भी साथ थे। उन्होंने इस अवसर पर पूरे राज्य वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी।

बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने जननायक बिरसा मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने की घोषणा की है। आज पूरा देश धरती आभा बिरसा मुंडा की जयंती गौरव दिवस के रूप मे मना रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राँची में नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान का उद्घाटन किया।

बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में अविभाजित बिहार के आदिवासी क्षेत्र में हुआ था। उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन तथा धर्मांतरण गतिविधियों के खिलाफ आदिवासियों को लामबंद किया था. 1900 में रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई थी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी के प्रयास से बना अलग झारखंड प्रदेश जो आज 21 वर्ष पूर्ण किया। अटल जी की सोच थी कि किस प्रकार सुदूर क्षेत्र का विकास हो।सरकार की योजना हर गांव टोले तक पहुँचे। आदिवासी समुदाय का सर्वागीण विकास हो। आज इनकी देन हैं कि हम झारखंड स्थापना दिवस मना रहे।

बधाई देने वालो मैं जिला महामंत्री संजय त्यागी, विधायक प्रतिनिधि के के बोराल,महेंद्र राय, मनोज सिंह ,अविनाश झा,उमेश शर्मा,मनजीत सिंह,गोलू उपाध्याय,अमित सिंह, जितेंद्र प्रसाद आदि थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!