B S City

SC-ST फेडरेशन ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया


Bokaro: सेल एससी – एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन ने अध्यक्ष शम्भू कुमार के अध्यक्षता में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 146 वी जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया। फेडरेशन के सदस्यो ने बोकारो शहर में स्थित भगवान बिरसा मुंडाजी की प्रतिमाओ पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शम्भू कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य का गठन किया गया था और आज झारखंड राज्य का 21 वाँ स्थापना दिवस है, इसी दिन भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार किया गया था।

वे वीर क्रांतिकारी थे और आजादी के आंदोलन में उनका अहम योगदान रहा है। बिरसा मुंडा ने लोगों को एकजुट कर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया एवं अंग्रेज़ो के दाँत खट्टे कर दिये । इनके जीवन के संघर्ष हम सबको देशभक्ति की प्रेरणा देती है। आज के युवा को बिरसा मुंडा के जीवनी से प्रेरणा लेना चाहिय एवं उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिय।

इस अवसर पर रंगलाल मांझी, महेंद्र राम, आनंद रजक, दीपक रजक, शिव बहादुर राम, राकेश कुमार, प्रवीण किस्कु, अशोक कुमार, पंकज दास, माणिक राम मुंडा, हुबलाल मूर्मु, दिनेश मांझी, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार, राजकुमार भारती, दुर्गा प्रसाद मूर्मु, सिकंदर टोप्पों, ओम प्रकाश, लक्ष्मण चौरा, देवेश टूडु, महाबीर शंडिल्य, शिव शंकर शंडिल्य, लखन मुंडा, संजय अंबेडकर, दुर्गा मूर्मु, मुनेश वारी, बबलू टूडु, दिनेश मूर्मु, रामकुमार मूर्मु, बलदेव उरांव, नारायण उरांव एवं अन्य मौजूद रहे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!