Education Hindi News

गंगा क्वेस्ट 2022 में ज्यादा से ज्यादा लोग लें हिस्सा, करें ऑनलाइन निबंधन: DC, Bokaro


– 22 मई तक ऑनलाइन कर सकेंगे निबंधन, पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस पर होगा फाइनल प्रतियोगिता

Bokaro: नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत जल, पर्यावरण, जैव विविधता और नदियों के संरक्षण को लेकर गंगा क्वेस्ट 2022 का शुभारंभ किया गया है। जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने गंगा क्वेस्ट 2022 के लिए निबंधन प्रक्रिया शुरु कर दिया है,कोई भी छात्र – छात्रा/व्यक्ति (पुरूष/महिला) इस क्वेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं तो वह विभाग के पोर्टल (www.clap4ganga.com) पर खुद को ऑनलाइन रजिस्टर कर सकते हैं।

साथ ही, ऑनलाइन क्वेस्ट में बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले सकते है। इसकी जानकारी उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह चुने गए पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले विजेताओं के बीच आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाइनल क्वेस्ट प्रतियोगिता का आयोजित होगा।

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिले के ज्यादा से ज्यादा छात्र/छात्राओं/व्यक्तियों (महिला/पुरूष) को गंगा क्वेस्ट 2022 में शामिल होने की अपील किया है। उन्होंने छात्र – छात्राओं की प्रतियोगिता में सहभागिता बढ़ाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक बोकारो को भी जरूरी दिशा – निर्देश दिया है।

कैसे करें गंगा क्वेस्ट 2022 के लिए निबंधन

अपने मोबाईल या लैपटॉप पर www.clap4ganga.com पर खुद को रजिस्टर कर कोई भी छात्रक/छात्रा/व्यक्ति इस क्वेस्ट में प्रश्नों का जवाब दे सकता है। इसके लिए अर्हता है कि उस छात्र या व्यक्ति की उम्र कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए। अगर किसी प्रतिभागी को निबंधन में कोई परेशानी आ रही है तो वो https://youtu.be/zNLHLRepdYQ पर जाकर निबंधन प्रक्रिया को समझ सकता है। क्वेस्ट से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए नगर विकास और शहरी विभाग में कॉम्युनिकेशन एंड सोशल डेवलपमेंट मैनेजर अंजना भारती से मोबाइल संख्या 7903971353 पर संपर्क कर सकते हैं।

कौन कर सकते हैं निबंधन

– दस वर्ष से ज्यादा उम्र का कोई भी छात्र/छात्रा अथवा व्यक्ति इस क्वेस्ट में हिस्सा ले सकता है।

– पहली कैटेगरी में आठवीं तक के छात्र/छात्रा हिस्सा लेंगे।

– दूसरी कैटेगरी में 9वीं से 12 वीं तक के छात्र हिस्सा लेंगे।

– तीसरी कैटेगरी में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है भले ही वो वरिष्ठ नागरिक ही क्यों नहीं हो।

महत्वपूर्ण तिथियां निम्न हैः-

– गंगा क्वेस्ट 2022 प्रतियोगिता में निबंधन शुरु है जो ऑनलाइन 22 मई 2022 तक जारी रहेगा।

– विश्व पर्यावरण दिवस पर 05 जून 2022 को लाइव क्विज और गंगा क्वेस्ट 2022 के विजेताओं का नाम घोषित होगा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!