Crime Hindi News

BSL: बोकारो स्टील प्लांट के मैनेजर की रहस्यमयी मौत, UPSC की कर रहे थे तैयारी, आवास में मिला शव


Bokaro: सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में कार्यरत एक मैनेजर रैंक के अधिकारी का शव उनके घर पर मिला है। मौत के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटना शुक्रवार शाम सेक्टर 4 F की है। मृतक UPSC की तैयारी कर रहे थे। उनका रूम किताबो से भरा पड़ा था।

मृतक के आवास पहुंचे बोकारो ऑफिसर एसोसिएशन के प्रेजिडेंट ए के सिंह ने बताया कि घटना बहुत दुखदाई है। मृतक नरलागिरि श्रीकांता 2015 बैच के अधिकारी थे। वह बीएसएल के प्लांट कण्ट्रोल विभाग में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उनका नाईट शिफ्ट चल रहा था।

शुक्रवार सवेरे वह नाईट शिफ्ट से घर आये थे। अपने रूम पार्टनर चंद्रमोहन से अच्छे से बात की। उसके बाद चंद्रमोहन जो कोक ओवन में मैनेजर है जनरल शिफ्ट ड्यूटी में चले गए। शाम को जब वह लौटे तो अपने आवास का दरवाजा खटखटाया पर खुला नहीं। उन्होंने सोचा की श्रीकांता सो रहे होंगे इसलिए थोड़ा देर नीचे इंतज़ार किये।

थोड़ी देर बाद उन्होंने फिर काफी देर तक दरवाजा खटखटाया पर वह नहीं खुला। जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियो की मदद से दरवाजा का कुंडा तोड़कर अंदर गए। तो पाया की जमीन में बिस्तर बिछा हुआ था और श्रीकांता का शव पड़ा हुआ था। हाथ में मोबाइल था। किचन में दो सब्जी बनी हुई थी और चावल इंडक्शन पर चढ़ा हुआ था और वह ऑन था।

ए के सिंह ने बताया कि उन्होंने स्तिथि को देखते हुए सेक्टर चार थाना को सुचना दी जिसके बाद पुलिस आई। श्रीकांता काबिल ऑफिसर थे और भले चंगे थे। मौत कैसे हुई समझ में नहीं आ रहा है।

बताया जा रहा है कि UPSC की तैयारी कर रहे थे। आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की प्रारंभिक परीक्षा इस वर्ष पास कर लिए थे। उनका रूम किताबो से भरा पड़ा था। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह आंध्र प्रदेश के रहनेवाले थे।

सेक्टर 4 थाना इंचार्ज अमित रौशन ने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए जाँच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जाँच में कुछ भी कहना मुश्किल है। शव को कल पोस्ट मोर्टेम में भेजा जायेगा। पुलिस इस मामले में हरेक एंगल से जाँच करेगी।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!