B S City

मैथिलानी समूह ‘सखी बहिनपा’ का नव वर्ष व वसंत ऋतु उत्सव आयोजित


Bokaro:  ‘सखी बहिनपा’ मैथिलानी समूह, बोकारो इकाई द्वारा नव वर्ष व वसंत ऋतु उत्सव का आयोजन बोकारो क्लब परिसर में मंगलवार की शाम को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अमिता झा, पूनम मिश्रा, रंजना भगत, रूबी झा व उषा झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। तत्पश्चात् गणेश वंदना की प्रस्तुति की गयी। सखी बहिनपा ग्रुप की बोकारो एडमिन अमिता झा व उषा झा ने सखी बहिनपा के कार्यों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। सखी बहिनपा की वार्षिक पत्रिका ‘स्मारिका’ के प्रथम संस्करण का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाओं ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको आनंदित किया। आशा झा ने भगवती गीत, भारती झा ने नचारी, किरण झा ने भोला बाबा के होली गीत प्रस्तुत किए। उषा झा, प्रीती राय, नूतन झा, भारती झा, पूनम मिश्रा, रंजना भगत, सुजाता झा तथा किरण झा द्वारा समूह गीत, सखी बहिनपा के टाइटल गीत ‘‘हम एक छी सब सखी बहिनपा, हम एक छी, हम एक छी, स्वीकार नै हमरा अधीनता, हम नेक छी, हम नेक छी’’, प्रीति राय द्वारा एकल नृत्य ‘कतौ चललहु’ तथा मधुबाला झा व प्रीती झा द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन संगीता मिश्रा ने किया। मौके पर मधु झा, पिंकी झा, रेखा झा, रीता झा, आशा झा, कंचन झा, शारदा चौधरी आदि उपस्थित थीं।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!