Hindi News Politics

इंडिया गठबंधन के PM प्रत्याशी होंगे नीतीश कुमार: खीरू महतो राज्यसभा सांसद


Bokaro: राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने शनिवार को नीतीश कुमार की पीएम उम्मदीवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है।  खीरू महतो ने कहा कि इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रधानमंत्री के एक मात्र प्रबल दावेदार नीतीश कुमार हैं। उनके इस ब्यान से राजनितिक गलियारों में हलचल हो गई।

बताया जा रहा है कि बोकारो के चास स्थित दीपांजलि पैलेस के सभागार में पार्टी की एक बैठक में शिरकत करने आए राज्यसभा सांसद सह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने मीडिया से बात करते हुए कहा की इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियों ने नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर माना है।

यही वजह है की इंडिया गठबंधन की पहली बैठक बिहार में हुई और नीतीश कुमार को सभी पार्टियों ने सबको संगठित करने की जिम्मेदारी दी। खीरु महतो ने कहा कि देश भी यही चाह रहा है। इसलिए हमलोग झारखंड में भी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। झारखंड में विधानसभा के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा की अगर इंडिया गठबंधन के साथ अलाइंस नहीं हुआ तो पार्टी सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

खीरू महतो ने कहा कि वर्ष 2024 में केन्द्र की राजनीतिक समीकरण बदलने वाली है। इसको देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन व इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने में लग जाना होगा। तभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वर्ष 2024 को देश का प्रधानमंत्री बनाने में सफलता मिल सकती है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!