Education Hindi News

युवा उत्सव के मौके पर लगी चित्र प्रदर्शनी, सांसद धनबाद ने किया उद्घाटन


Bokaro: केंद्रीय संचार ब्यूरो धनबाद, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा युवा उत्सव के मौके पर आज 16 मई को नेहरू युवा केंद्र, बोकारो के सहयोग से सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर -3 बोकारो, विद्यालय परिसर में आजादी के अमृत महोत्सव के थीम पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन स्थानीय सांसद श्री पशुपति नाथ सिंह के के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सांसद महोदय का शॉल और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया, केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा प्रकाशित न्यू इंडिया समाचार की इस महीने की प्रति भी भेंट की गई।

श्री सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी काफी आकर्षक है, इसमें राज्य के स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जो जानकारी प्रदर्शित की गई है, वह राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करती है। इसके लिए सीबीसी, धनबाद विभाग बधाई का पात्र है।

इस दौरान केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्री ओंकार नाथ पाण्डेय ने सांसद महोदय को प्रदर्शनी की विशेषताओं के बारे में बताया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए सभी लोगों को न्यू इंडिया समाचार की प्रतियां भी भेंट की गई।

इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य और शिक्षक, सांसद प्रतिनिधि, नेहरू युवा केंद्र बोकारो के जिला युवा अधिकारी श्री गौरव कुमार, सीबीसी धनबाद तकनीकी सहायक श्री राज किशोर पासवान सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। 

इस अवसर पर युवा प्रतिभागियों द्वारा कई आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति भी दी गई। आज के इस कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से किया गया। युवा उत्सव के दौरान झारखंड के अन्य क्षेत्रों में भी केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा युवा उत्सव के मौके पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!