Hindi News

पहले वर्तमान की सोचें ताकि भविष्य उज्जवल दिशा की ओर गतिमान रहे: DC Bokaro


Bokaro: एस.एस. +2 उच्च विद्यालय कसमार से 11वीं पास कुछ विद्यार्थी गर्मी छुट्टी के दौरान अपने असाइनमेन्ट के लिए जिला संरचना एवं प्रशासन पर जानकारी प्राप्त करने हेतु आज को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष मे उपायुक्त कुलदीप चौधरी से मुलाक़ात की। इस अवसर पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार झा, अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास  दिलीप प्रताप सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।

■ 11वीं पढ़ाई को रिवीजन करते रहें ताकि बुनियाद हमेशा मजबूत रहे-

विद्यार्थियों को बताया गया की वर्तमान मे पढ़ाई पर ध्यान दें। 11वीं पढ़ाई को रिवीजन करते रहें ताकि बुनियाद हमेशा मजबूत रहे। 12वीं बढ़िया से पास करने पर अच्छे कॉलेज मे दाखिला होगा। स्नातक के बाद अपने गोल की ओर मूव करें। पूर्व गोल निर्धारण से वर्तमान पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। भटकाव हो सकते है।

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर विद्यार्थियों मे अलग टाइप की ऊर्जा संचारित हुई। कुछ ने बताया की उन्हे सिविल सर्विसेज़ मे जाना है तो किसी को NDA में।

■ कहा पहले वर्तमान को सोचें ताकि भविष्य उज्जवल दिशा की ओर गतिमान रहे-

उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने नसीहत दी की कैरियर के पथ पर चलते समय भटकाव के कई मोड़ मिलेंगे जो आपके लक्ष्य को चुनौती देगा। अपने मार्ग को गृहस्थ जीवन या अन्य चीजों पर भटकने नहीं देना। अच्छे से तैयारी कर अपने गांव, जिला का नाम रौशन करें। आगे बढ़ेंगे तो नई चुनौती नया दोस्त मिलेगा, नई उम्मीद दिखेगी। माहौल न मिल सके तो खुद पढ़ाई का माहौल बना लेना यही मंत्र है।

उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा स्वास्थ के प्रति हमेशा सजग रहने को कहा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!