Hindi News Politics

राहुल गांधी के तर्ज पर झामुमो नेता Bokaro में निकाल रहे न्याय यात्रा


Bokaro: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) द्वारा बोकारो विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में न्याय यात्रा निकल गया। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्याय एवं झारखंड के साथ भेदभाव को लेकर झामुमो की न्याय यात्रा तीसरे दिन नारायणपुर क्षेत्र पहुंची।

Click here to Follow in Whatsapp: https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

पारी कार्यक्रताओ ने नुक्कड़ सभा कर हेमंत सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया। मौके पर झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो गलती किया ही नहीं उसकी सजा दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर केन्द्रीय लोक उपक्रम बोकारो स्टील प्लांट (BSL), सीसीएल, डीवीसी स्थानीय लोगों के साथ अन्याय कर रहा है। विस्थापितों को नियोजित नहीं दिया जा रहा है।

झारखंड के हिस्से का पैसा नहीं दिया जा रहा है कि ताकि सरकार विकास ना कर सके। भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए न्याय यात्रा निकाला गया है, ताकि जनता मोदी सरकार की गलत नीतियों को जाने। मंटू यादव ने कहा कि झामुमो का एक-एक कार्यकर्ता व तीन करोड़ झारखंडी जनता पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के साथ है। वह अपने नेता व झारखंड को न्याय दिलाकर छोड़ेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश मांझी सदानंद गोप मस्तान अंसारी धर्मवीर गुप्ता आशीष बाऊरी बलदेव मेहता अभिषेक रजवार खुशबू सोरेन नमिता देवी करीम अंसारी रिजवान अंसारी सोहन हांसदा चंदन कुमार सीताराम मांझी गोपाल हसदा दिवाकर महतो दीपक कुमार इत्यादि उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!