Crime Hindi News

Bokaro में साइको किलर की दहशत: 5 दिनों में 3 महिलाओं पर चाकू-कटार से हमला एक की मौत, सिर पर 10 हजार का इनाम


Bokaro: पांच दिनों के अंदर तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला करने वाले अजय रविदास (35) को ज़िले की पांच थानों की पुलिस तलाश रही है। तीन महिलाओं में एक उसकी पत्नी भी है जिसकी मौत तीन दिन पहले हो चुकी है, बाकि दो गंभीर अवस्था में अस्पताल में है। आज शुक्रवार को चंद्रपुरा में रहनेवाली महिला शोभा पांडेय (35) पर कटार से हमला कर आरोपी फरार हो गया। इसके पहले बुधवार को आरोपी ने गोमिया निवासी एक अन्य महिला गुड़िया देवी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था।

कटार से महिला पर हमला-

शुक्रवार को उस सनकी किलर ने चंद्रपुरा में रहनेवाली एक 35 वर्षीय महिला, शोभा पांडेय, पर कटार से वार कर दिया। घटना करीब 6.30 बजे घटी जब पीड़िता सवेरे अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। आरोपी दरवाजा खुला पाकर घर के अंदर घुसा और ताबड़तोड़ कटार से पांच-छह बार महिला पर वार कर दिया। बदहवाश हालत में शोभा हल्ला करते हुए घर के बाहर भागी, जिसके बाद आरोपी पीछे दरवाजे से भाग निकला। बेहोशी के हालत में घायल महिला को बोकारो जेनेरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला घटना के वक़्त घर पर अकेली थी। उसके पति शहर के बाहर गए हुए थे।

लोग उसको ‘सनकी किलर’ बुला रहे है-
एक के बाद एक इन घटनाओ को अंजाम देने वाले आरोपी अजय रविदास को लोग ‘सनकी और साइको किलर’ बुला रहे है और खासे डरे हुए है। खासतौर पर महिलाएं बेहद डरी हुई है। आरोपी अजय रविदास चंद्रपुरा का रहनेवाला है और फरार है। चंद्रपुरा में एक के बाद एक दो घटनाओ के होने से पुरे खौफ इलाके में खौफ का माहौल है। पुलिस ने आरोपी अजय की सुचना देने वाले को 10 हज़ार नकद इनाम देने की घोषणा की है।

पांच थानों की पुलिस कर रही तालाश- जब तक सनकी अजय पकड़ा नहीं जाता तब तक हो रहे महिलाओं पर हमलो के पीछे का कारण पता कर पाना पुलिस को मुश्किल महसूस हो रहा है। इसलिए चंद्रपुरा के चप्पे-चप्पे में पुलिस उसको खोज रही है। चंद्रपुरा से सटे जंगलो में पुलिस द्वारा उसको खोजा जा रहा है। उसको पकड़ने के लिए चंद्रपुरा, गोमिया, नावाडीह, दुग्धा और पैक नारायणपुर की पुलिस जॉइंट सर्च ऑपरेशन चला रही है। डर यह भी है की अगर जल्द आरोपी पकड़ा नहीं गया तो वह और लोगो पर जानलेवा हमला कर सकता है।

चंद्रपुरा के ऑफिसर इंचार्ज कार्तिक महतो ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। वह जल्द पकड़ा जायेगा। पुलिस ने कटार बरामद कर लिया है। उसके भागते हुए का CCTV फुटेज पुलिस ने निकाल लिया है। उस वीडियो में वह बदहवाशी में दौड़ कर भाग रहा है। वह जिस दिशा में भागा है उधर जंगल है।

क्यों कर रहा है महिलाओं पर हमला ? महिलाओं पर हमला करने की सनक आरोपी अजय रविदास पर क्यों सवार हो गई। इसका पता नहीं चल पाया है। घायल महिला गुड़िया देवी भी हमले के पीछे के कारण को नहीं बता पा रही है। पुलिस को दिए ब्यान में गुड़िया ने बताया है कि आरोपी पूर्व परिचित था। उसको चाची बोलता था। उस दिन आरोपी घर पर आया और भोजन माँगा, फिर 2000 रुपया माँगा जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया। इसके थोड़ी देर बाद अचानक उसने चाकू निकाला और उसपर हमला कर दिया। गुड़िया खुद समझ नहीं पर रही की उसपर अजय ने क्यों हमला किया।

कौन है यह सीरियल किलर – 
बताया जा रहा है कि आरोपी अजय रविदास मूल रूप से गोमिया होसिर का रेहनेवाला है। कुछ सालो से वह चंद्रपुरा अपने ससुराल में रहता था। उसके सास ससुर की मौत पहले हो चुकी है। मोहल्ले या पड़ोस में आरोपी को किसी से कोई मतलब नहीं था। वह अपने आवास में आने जाने के लिए पीछे के दरवाजे का इस्तेमाल करता था। अपने तीन बच्चो को वह अपने साथ नहीं रखता था। उसके बच्चे गोमिया में दादा-दादी के पास रहते है। पड़ोसी बताते है कि आरोपी और उसकी पत्नी में अक्सर घर पर लड़ाई होती थी। वह कोई काम भी नहीं करता था।

पत्नी के हत्या के बाद वह गया था बच्चो से मिलने बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी अजय अपने घर गोमिया गया था। उसके घरवालों ने बताया कि अजय का चेहरा उतरा हुआ था और परेशान लग रहा था। वह सबसे मिला जुला पर किसी से कुछ भी जिक्र नहीं किया। वह अपने बच्चो से मिलकर खूब रोया पर बताया नहीं। बाद में उनको मिठाई खिला कर चला गया।

घर से जाने के बाद गोमिया में किया था हमला
बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसके शव को कमरे में बंद कर फरार हो वो अपने घर गया और फिर गोमिया पहुंचा। वहा गुड़िया देवी पर हमला कर वहा से भी फरार हो गया। इस दौरान गोमिया पुलिस उसका पता लगाते चंद्रपुरा स्थित उसके आवास में छापेमारी करने के लिए पहुंची तो दंग रह गई। उसकी पत्नी का शव घर पर पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर कई जगह जख्म के निशान थे। इसी बीच शुक्रवार को करीब 48 घंटे बाद फिर शोभा पांडेय पर हमला कर भाग गया।

 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!