Hindi News Politics

बाप रे ! ढुलू महतो पर है इतने केस, भाजपा ने कैसे बनाया प्रत्याशी: अनुपमा सिंह


कांग्रेस (Congress) द्वारा धनबाद लोकसभा सीट पर अनुपमा सिंह को प्रत्याशी घोषित करने के साथ ही राजनितिक माहौल गरमा गया है। अनुपमा सिंह मैदान में उतरते ही भाजपा (BJP) प्रत्याशी ढुल्लू महतो पर तीखे शब्दों के बाण चलाने लग गई है। उन्होंने एक कार्यक्रम में लोगो से सवालिया लहजे में पूछा कि ‘आप ही बता दीजिये, मेरी तुलना में क्या ढुलू महतो बेटर कैंडिडेट है ?”

Click to join Whatsapp:  https://whatsapp.com/channel/0029Va98epRFSAsy7Jyo0o1x

एक अन्य कार्यक्रम में अनुपमा सिंह ने कहा कि जनता भाजपा (BJP) का चाल, चेहरा और चरित्र को समझ चुकी है। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से घोषित भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर हमला बोलते हुए उन्होंने यह भी कहा कि जिस पर 49 से अधिक मामले दर्ज है, उसे प्रत्याशी बनाया जाना खुद कई सवाल खड़े करता है।

अनुपमा सिंह ने कहा कि बताइये- ‘यहां जिसपर एक केस हो जाता है, उसकी रात की नींद उड़ जाती है। भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो पर तो केस की लंबी लिस्ट है। पता नहीं भाजपा ने कैसे उन्हें टिकट दे दिया। धनबाद में मोदी की गारेंटी नहीं चलने वाली।’

अनुपमा सिंह ने पीएन सिंह के टिकट कटने को आश्चर्य बताया। सिंह ने कहा कि भाजपा सांसद पीएन सिंह उनके अभिभावक है। उनका टिकट कटना आश्चर्यजनक है। अगर पीएन सिंह मैदान में होते, तो शायद यह चुनाव वह नहीं लड़ती।

अनुपमा सिंह ने यह भी कहा कि धनबाद (Dhanbad) संसदीय क्षेत्र की जनता से उनकी अपील है कि वे वोट देने से पहले अपने दिल से जरूर पूछे कि वह किसे वोट देने जा रहे है। खुद गिरिडीह लोक सभा की वोटर होकर धनबाद से चुनाव लड़ने के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि – ‘जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ सकते है, तो वह क्यों धनबाद से नहीं लड़ सकती’।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!