Hindi News

बोकारो में पेट्रोल-डीजल की कीमत आज फिर बढ़ी, लोग परेशान


Bokaro: कोरोना की मार से लोग अभी तक उभर भी नहीं पाए है, ऐसे वक़्त पेट्रोल-डीजल की निरंतर बढ़ती कीमतों के साथ महंगाई भी बढ़ रही है। सरकार को कोसने के अलावा नागरिक बस अब एक ही काम कर पा रहे है और वह है, अपनी जरूरतों में कटौती। फल, सब्जी से लेकर राशन तक सब पर बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों का असर दिखने लगा है। रेस्टुरेंट और होटलो में खाने के मेनू में रेट बढ़ाया जा रहा है।

बोकारो पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता, कुमार अमरदीप के अनुसार रविवार को बोकारो में पेट्रोल की कीमत 102 रूपये लीटर के पार हो गई है। उन्होंने बताया कि आज पेट्रोल की कीमत Rs 102.13/L और डीजल Rs 101.86/L है। बता दें, बोकारो में पेट्रोल पहली बार अक्टूबर 16 को Rs 100.16 प्रतिलीटर पंहुचा। इसके पहले अक्टूबर 15 तक पेट्रोल की कीमत Rs 99.30/L के आस पास थी। वहीं 16 अक्टूबर को डीजल का दाम Rs 100.03/L है, जो अक्टूबर 11 तक Rs 99.66/L था।

सिटी सेंटर निवासी रामकुमार शर्मा ने कहा कि पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने लोगों को हलकान किया हुआ है। अब पेट्रोल खरीदना दूभर होता जा रहा है। हमलोग जैसे आमलोग परेशान है, सरकार को ध्यान देना चाहिए।कांग्रेस बढ़ते डीजल-पेट्रोल के कीमतों के खिलाफ आंदोलन के मूड में
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा है कि पेट्रोल दामों पर टैक्स डकैती बढ़ती जा रही है। कहीं चुनाव हों तो थोड़ी रोक लगे।

वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता पी. चिदंबरम ने भी तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। चिदंबरम ने कहा कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के सुझाव के अनुसार टैक्स को कम किया जाना चाहिए। 

 

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!