Bokaro Steel Plant Hindi News

SAIL: NJCS सदस्य का खुलासा- MGB पहले से तय था, सभी यूनियनों की सहमति इतने % पर्क्स पर थी, लेकिन..


Bokaro: सेल के वेतन पुनिरिक्षण समझौते के बाद NJCS नेताओ के खिलाफ कर्मचारियों की नाराजगी बढ़ रही है। स्तिथि को भांपते हुए, एनजेसीएस सदस्य राजेंद्र सिंह ने आज चुप्पी तोड़ी। उन्होंने SAIL-NJCS मीटिंग में हुई चर्चा के बारे में बताते हुए कहा कि 13 % एमजीबी और 26.5 % पर्क पर बनी सहमति से कामगारों में काफी उत्साह है।

उन्होंने यह भी खुलासा किया कि सभी यूनियनों की सहमति 27% पर्क्स पर थी और एमजीबी 13% पहले से ही तय था। लेकिन प्रबंधन 26% से 0.1% भी आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थी, वार्ता टूटने के कगार पर थी। प्रबंधन के रुख को देखते हुए हम लोगों ने 26.5% की मांग को प्रबंधन के सामने रखी, जो प्रबंधन ने काफी जद्दोजहद के बाद मान लिया।

राजेंद्र सिंह सदस्य एनजेसीएस ने दिनांक 21- 22 अक्टूबर 2021 को एनजेसीएस की नई दिल्ली में हुए वेतन पुनिरिक्षण समझौते के निम्नलिखित 5 बिंदुओं पर विस्तृत रूप प्रेस वार्ता में चर्चा कि –

1) एमजीबी 13% पहले से ही तय था।

2) सभी यूनियनों की सहमति 27% पर्क्स पर थी। सिंह ने कहा कि अगर 27% मिलता तो अति उत्तम होता, लेकिन प्रबंधन 26% से 0.1% भी आगे बढ़ने के लिए तैयार नहीं थी, वार्ता टूटने के कगार पर थी। सेल की परिस्थिति एवं प्रबंधन के रुख को देखते हुए हम लोगों ने 26.5% की मांग को प्रबंधन के सामने रखी, जो प्रबंधन ने काफी जद्दोजहद के बाद मान लिया। सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा की .5% के लिए एवं राउरकेला के चुनाव के चलते जैसा कि कुछ यूनियने चाह रही थी, वार्ता को टालना या अनावश्यक खींचना बुद्धिमता नहीं थी। इससे मजदूर जो पहले से ही काफी नुकसान उठा चुके हैं, उन्हें भविष्य में और नुकसान उठानी पड़ती।

3) एरियर के सवाल पर बोलते हुए सिंह ने कहा कि सभी कर्मचारियों को निश्चित रूप से 01/01/2017 से एरियर मिलेगा, जो किस्तों में होगा। पहली किस्त 01/04/ 2020 से अब तक होगी तथा अन्य किस्तों का निर्णय आगामी एनजेसीएस की बैठक में होगा।4) हमने प्रबंधन के समक्ष ठेका मजदूरों के वेज रिवीजन की मांग को रखते हुए कहा कि चुंकि ठेका मजदूर सीधे-सीधे उत्पादन का काम कर रहे हैं इसलिए उनका भी स्टील वेज का निर्धारण होना चाहिए। प्रबंधन ने यह माना कि हम ठेका मजदूरों को दरकिनार नहीं कर सकते हैं वो भी उत्पादन में बराबर के साझीदार हैं। प्रबंधन ने कहा कि हम एडिशनल वेज को रिवाइज करेंगे इसके लिए अलग से कमेटी बनाकर निर्णय लिया जाएगा तथा कमेटी यह भी निर्णय करेगी कि ठेका मजदूरों को उनका सही वेज मिले और सुचारू रूप से मिले इसके लिए भी तरीका निकाला जाएगा।

5) सिंह ने कहा कि स्केल- स्लैब, सेल पेंशन मे 6% और 9% की जो भिन्नता है,कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारियो के आश्रितो को नियोजन एवम् मुआवजा तथा आन्दोलनरत कर्मचारियो के स्थानांतरण एवम् निलंबन सहित जितने भी अन्य मुद्दे है, उस पर गंभीरता पूर्वक निर्णय के लिए आगामी बैठक मे चर्चा होगी।किसी भी हालत मे मजदूर हित को सर्वोपरि रखा जाएगा।

अंत मे सिंह ने 15% और 35% के सवाल पर कहा कि अन्य महारत्ना पी. एस. यू. जहां 15% और 35% मिला है उसका Gross Amount उससे सेल का 13% और 26.5% का Gross Amount कम नही है। श्री सिंह ने सेल के सभी कर्मचारियो को इतने दिनो वेज रिवीजन के विलंब पर धैर्य के लिए तहेदिल से साधुवाद दिया। 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!