Bokaro: पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में सिटी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम लगातार संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, अड्डेबाजी के अड्डों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सक्रिय दिखी।

संवेदनशील इलाकों में सघन जांच अभियान

इस दौरान कई स्थानों पर सघन छापामारी और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप की स्थिति देखी गई।

ड्रंक एंड ड्राइव व ट्रैफिक नियमों पर नजर
अभियान के तहत ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग के साथ-साथ यातायात नियमों के पालन को लेकर भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। कई वाहनों की जांच कर नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
अपराध नियंत्रण और सुरक्षा पर फोकस
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में अपराधों पर रोक लगाना, असामाजिक और आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और आम नागरिकों में सुरक्षा व विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
पुलिस की अपील
पुलिस टीम ने आम नागरिकों से सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने और सभी से कानून का पालन करने की अपील की।

