Hindi News Politics

प्रदेश की राजनीती में King साबित हुए राजेश ठाकुर, बोकारो पहुंचते ही फूल-मालाओं से लाद दिया लोगो ने


Bokaro: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद घर पहुंचे राजेश ठाकुर का स्वागत किंग की तरह हुआ। देर शाम ठाकुर के बोकारो पहुंचते ही लोग बधाई देने उमड़ पड़े। उत्साह इतना था, की लोगो ने उनको फूल-मालाओं से लाद दिया। राजेश ठाकुर का प्रदेश कांग्रेस के सर्वोच्च पद पर आसीन होना बोकारो के लिए गर्व की बात है।

बता दे, झारखण्ड के प्रमुख पार्टियों के प्रमुख पदों पर बोकारो के नेताओ की धमक जोरदार है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण और अब झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सभी बोकारो के है। बताया जाता है की राजेश ठाकुर अपने Fusion Politics के लिए जाने जाते है। सरलता के साथ कहा जाये तो उनकी पॉलिटिक्स बहुत महीन होती है। उनके अनुभव का फायदा कांग्रेस को जरूर मिलेगा।

नया मोड़ चौक पर कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ-साथ उनके दोस्त, पड़ोसी और जान-पहचान वालो ने राजेश ठाकुर का जम कर स्वागत किया। रांची से उनके साथ आये कृषि मंत्री बदल पत्रलेख का भी जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था। ठाकुर ने सर्वप्रथम बिरसा मुंडा के चरणो में पुष्प अर्पित किए और सबको धन्यवाद दिया।

ठाकुर ने कहा केंद्रीय नेतृत्व ने जिस उम्मीद के साथ हमारे कंधों पर प्रदेश का बागडोर दिया है। उन्हें सफलतापूर्वक अनुपालन करने का काम करेंगे। सबको साथ में लेकर चलूंगा। कार्यकर्ताओ के मान सम्मान में कमी नहीं होने देंगे। केंद्रीय अध्यक्षा आदरणीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी के संदेशों को एवं कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का काम करूंगा।

जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा यह बोकारो के लिए गर्व की बात है की यहां के निवासी को झारखंड प्रदेश का कमान दिया गया है। निश्चिंत ही राजेश ठाकुर के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस एक सशक्त मजबूत संगठन बनेगा। केंद्रीय नेतृत्व ने एक कर्मठ , मेहनती और अनुभवी पार्टी के कार्यकर्त्ता को प्रदेश का कमान दिया है इससे कांग्रेस पार्टी को काफी लाभ मिलेगा।

मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्तव ,जवाहरलाल माहथा, विमल कृष्ण ,चौबे यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष राय ,उमेश प्रसाद गुप्ता ,अशोक मिश्रा ,सुशील कुमार झा ,हरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, जमील अख्तर, देवाशीष मंडल, बालेश्वर सिंह राठौर ,जितेंद्र यादव,अशोक मिश्रा, सुदामा यादव, मोहम्मद अली, नागेंद्रचौधरी, लालमोहन लायक,उमर अली, जियाउल अंसारी, सिकंदर अंसारी ,आशा देवी, अशोक मंडल ,अशोक रजक, गुलाम मुस्तफा, पंकज पांडे ,शराफतअंसारी ,शामिल थे


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!