B S City Hindi News

Bharat Band: स्टेशन में घुसने से JMM कार्यकर्ताओ को RPF ने रोका, नयामोड़ में बेजोड़ प्रदर्शन, यह रहा बोकारो का हाल…


Report by SP Ranjan

Bokaro: तीन नए कृषि कानूनों के एक साल पूरा होने के मौके पर किसानों की ओर से बुलाए गए भारत बंद का बोकारो में व्यापक असर देखने मिल रहा है। हालांकि बंद करवाने वाले अधिकतर झामुमो, कांग्रेस, सीपीआई और राजद राजनितिक पार्टी के कार्यकर्ता है। किसान जो थोड़ी बहुत जगह सामने आये, वह भी किसी न किसी पार्टी से जुड़े हुए है। प्रशासनिक तैयारी पूरी थी, पुलिस हर क्रिटिकल जगहों पर तैनात है। कही से कोई भी उपद्रव या तोड़-फोड़ की खबर नहीं है। कुछ जगहों पर विभिन्न राजनितिक दलों के लोगो ने सड़को पर प्रदर्शन किया जिससे ट्रैफिक थोड़ी देर के लिए प्रभावित रही पर पुलिस वालो ने आकर फिर सब सामान्य कर दिया।

झामुमो, सीपीआई, राजद और कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने नयामोड़ पर प्रदर्शन किया। शहर में टेम्पो और कमर्शियल वाहन डर-डर के चल रहे थे। टेम्पो चालक डरे हुए थे की कही कार्यकर्ता उन्हें रोक न दे। कोआपरेटिव, सिटी सेंटर, चास आदि इलाको में दुकाने 11 बजे के बाद खुलने लगी। लेकिन दुकानदार सतर्क थे। बोकारो स्टील प्लांट (SAIL-BSL) प्रोडक्शन सामान्य रहा कोई भी परेशानी कर्मियों के आने जाने या स्टील प्रोडक्ट के डिस्पैच पर नहीं पड़ी। बैंक, पोस्ट ऑफिस और दूसरे कार्यालय सामान्य रूप से खुले थे। बोकारो मॉल भी पहली पाली बंद रहा।

झामुमो के सिटी प्रेजिडेंट, मंटू यादव किसानो के प्रति अपनी सवेंदना जताने के लिए रेलवे स्टेशन के अंदर घुसने का प्रयास किया लेकिन RPF और रेल अधिकारियो ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। उनके पटरी पर कूदकर ट्रैन रोकने के प्रयास को RPF ने विफल कर दिया। उसके बाद मंटू यादव पार्टी के कार्यकर्ताओ के साथ “शिबू सोरेन जिंदाबाद”, “हेमंत सोरेन ज़िंदाबाद” का नारा लगाते हुए बोकारो रेलवे स्टेशन के सीढ़ियों पर प्रदर्शन करने लगे। झामुमो कार्यकर्ता फिर स्टेशन के बाहर आकर सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया।

नेताओ ने यह कहा –

कांग्रेसी नेता और विद्यायक प्रत्याशी स्वेता सिंह ने कहा की पूंजीपतियो को लाभ पहुंचाने वाले इस कानून से किसानो का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। कांग्रेस के मनोज कुमार ने कहा कि भाजपा ने यह कृषि कानून लाकर गरीब किसानो को रौंधने का काम किया है।

झामुमो जिला अध्यक्षहीरालाल मांझी ने कहा कि बंद पूर्णत: सफल रहा। आमजनो ने भी इस काले कानून के खिलाफ हमारा साथ दिया। मंटू यादव ने कृषि कानून का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी हिसाब से यह कानून किसानो के हित में नहीं है।

भाकपा माले सचिव – जयदीप सिंह दिवाकर – कृषि कानून आने के पहले ही अडानी का गोदाम बन कर तैयार था। उनको क्या सपना आया था। हम कृषि कानून का विरोध करते है।

राजद जिला अध्यक्ष – बुद्ध नारायण यादव ने कहा कि नए कृषि कानून के खिलाफ जनता सड़क पर है। मोदी जी का सिंघासन हिलने लगा है। राजद के अवधेश यादव ने भी कहा की अडानी -अम्बानी को फायेदा पहुंचने के लिए भाजपा ने नया कृषि कानून लाया है।

 


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!