Hindi News Politics

सत्तालोलुप हेमंत सरकार अपने को भ्रष्टाचार मे घिरते देख कर रही लोक लुभावन घोषणा: भाजपा


Bokaro: विरोधी दल के मुख्य सचेतक बोकारो विधानसभा के विधायक बिरंची नारारण आज जमकर झामुमो सरकार पर बरसे। विधायक ने कहा कि झूठा वादा कर सत्तालोलुप हेमंत सरकार भ्रष्टाचार मे घिरते हुए देख कर लोक लुभावन घोषणा कर रही है। भ्रष्टाचार से झारखंड वासियों का ध्यान भटकाना और सहानुभूति बटोरना चाहती है। लेकिन किसी भी भ्रष्टाचारी को बख्शा नही जायेगा।

उन्होंने कहा कि हताशा होकर भाजपा कार्यकर्ताओं को जेल में डालने, मारने की धमकी मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्री नेता खुले मंच पर दे रहे। सरकार की नीति किसान, युवा, महिला विरोधी रही। राज्य मे लूट हत्या भय का माहौल के साथ अवैध खनन कर राज्य को राजस्व का नुकशान हो रहा।

हेमंत सरकार मे व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, ठप्प विकास, तुष्टीकरण एवं स्थानीय जन समस्याओ को लेकर आगामी 23 नवंबर को जिला मुख्यालय पर बोकारो जिला भाजपा के तत्वावधान मे आहुत जनाक्रोश प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसके लिए बोकारो विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी मंडल अध्यक्ष, प्रख॔ड मंडल प्रभारी,जिला पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक बोकारो विधायक बिरंची नारायण के कार्यालय मे जिला अध्यक्ष भरत यादव की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ।

उक्त बैठक मे बूथ से लेकर जिला स्तर के अधिकतम कार्यकर्ताओ एवं जन सहभागिता के लिए योजना बनाई गई। बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव को गुलदस्ता देकर बोकारो विधायक ने स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित विधायक बिरंची नारारण ने कहा कि भ्रष्टाचार के आकंठ मे डूबी हेमंत सरकार के प्रति जनाक्रोश व्याप्त है। एक सशक्त विपक्ष के नाते भाजपा हेमंत सरकार को समय समय पर आगाह करती रही है। लेकिन आम जनता के प्रति दायित्व को समझने के बजाय हेमंत सरकार चोरी और सीना जोरी कर रही है।

जिस वादों के साथ सरकार आई जनता के बीच तीन सालों मे पूरा नही कर सकी। जब आवाज आंदोलन उठती तो सरकार प्रलोभन देकर आंदोलन को शांत कर देती है। राज्य मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर 23 को जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। आज सरकार ने इतनी उपलब्धि हासिल की कि आज ईडी कार्यालय तक पहुँच चुकी।

भरत यादव ने कहा राज्य में व्याप्त समाजिक एवं आर्थिक विषमता को दूर करने के लिए झारखंड अलग राज्य का निर्माण भाजपा ने किया था। लेकिन दुर्भाग्य है कि,आज झारखंड मे परस्पर विरोधी विचारधारा का यपीए गठबंधन निजि स्वार्थ के लिए सत्तासीन है। मुख्य मंत्री से लेकर संतरी तक भ्रष्टाचार मे डूबे है। इसलिए ऐसी सरकार को उखाड फेकने मे ही झारखंड की जनता का भला होगा। 10000 हजार से अधिक कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों से आकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। जिले के सभी नो प्रखंडों से कार्यकर्ता पहुँचन्गे।

सभी कार्यकर्ता हवाई अड्डा मे पहुँच कर पद यात्रा कर जिला मुख्यालय पहुँचन्गे । कार्यक्रम में प्रभारी के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद रविंद्र राय उपस्थित होंगे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु सभी छ मोर्चो द्वारा सफलता के लिए बैठक की जा रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संजय त्यागी ने की ।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितलाल सिंह, मुकुल ओझा,दिलीप श्रीवास्तव, अशोक कुमार पप्पू,इंद्र कुमार झा,माथुर मंडल,महेन्द्र राय, सुनील गोस्वामी,ऋतुरानी सिंह, पन्नलाल कांन्दू,हरीश सिंह, टिंकू तापरिया, विनय किशोर,मनोज सिंह, पीयूष आचार्या,बैद्यनाथ प्रसाद, मन्तोष ठाकुर, गोलू उपाध्याय, अविनाश झा,राजीव मालाकार,प्रकाश प्रामाणिक, अमित सिंह, मनजीत सिंह,प्रकाश चटर्जी, निरंजन मिश्रा,मनीष पांडेय,अशोक महतो,झन्तु दे, राजा,नरेश रजवार,हीरालाल,उमेश,सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!