Bokaro Steel Plant (SAIL) Hindi News

शहर के सड़को में काल बनकर घूमते जानवरो के खिलाफ SAIL-BSL के अधिकारियों ने खोला मोर्चा


Bokaro: शहर के मुख्य मार्गो पर जानवरों के बेलगाम घूमने से हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने अब बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। सड़क में काल बनकर घूम रहे इन जानवरो के खिलाफ बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSOA) ने आवाज़ उठानी शुरू कर दी है। BSOA ने बीएसएल के ईडी (P&A) को पत्र लिखकर जल्द से जल्द इसपर विचार कर समाधान निकालने का अनुरोध किया है।

BSOA के अध्यक्ष, ऐ के सिंह ने कहा कि जानवरों का शहर के मुख्य मार्गो पर बेलगाम घूमने के चलते आए दिन शहरवासी दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है तथा जानवर भी दुर्घटना के शिकार हो रहे है । हमारे कई अधिकारी भी दुर्घटना के शिकार हुए है। जानवर को सरेआम छोड़ देना ये काफी निंदनीय है। इनके मालिक को सोचना चाहिए की उनकी गलती से लोगो को परेशानी है। इससे लोगो की जाने जा सकती है। आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है ।

सैकड़ों की संख्या में शहर के विभिन्न सड़कों पर जानवरों का बेलगाम घूमना एक बड़ी समस्या है। प्रबन्धन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। ड्यूटी के समय आने जाने पर घटना घटने की बड़ी संभावना हमेशा बनी रहती है। कुछ लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके है। रात्रि पाली में घर से प्लांट ड्यूटी जाना सबसे खतरनाक हो चुका है। सिंह ने कहा कि उक्त मामले में प्रबन्धन से मांग की गई है की पशु पालकों जो अपने जानवर को सरेआम छोड़ दे रहे है उनको रोकना -टोकना चाहिए। नहीं मानने पर उनपर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए। यह एक अत्यंत गंभीर मामला है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!