Hindi News

Sadar Hospital: चैम्बर में भीड़ देखकर डॉक्टर ने मरीजों को धक्का देकर बाहर निकाला, एक महिला घायल


Bokaro: जिले के सदर अस्पताल में एक महिला घायल हो गई। बताया जा रहा है कि अधिक भीड़ होने पर एक डॉक्टर ने चेंबर में मरीजों के साथ धक्का-मुक्की की जिसमे महिला के सर पर चोट लग गई। डॉक्टर की इस हरकत के बाद मौके पर मौजूद मरीज के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद बीएससिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।


जानकारी के मुताबिक सदर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ हफ्ते में दो दिन बैठते हैं। सोमवार होने के कारण हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी सिंह के यहां मरीजों की काफी भीड़ हो गई थी। इस दौरान मरीज काफी संख्या में डॉक्टर के चेंबर में घुस गए। मरीजों की अचानक भीड़ आने से डॉक्टर आग बबूला हो गए और मरीजों को धक्का देकर बाहर निकालने लगे। इसी दौरान एक महिला मरीज को चोट लग गई।

आरोप है कि चिकित्सक ने डंडे से उसके माथे पर वार कर दिया जिसके कारण उसके माथे में चोट लग गई। हालांकि महिला का इलाज सदर अस्पताल में कर दिया गया है। इस घटना के बाद मरीजों के परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि जिस प्रकार से महिला ने आरोप लगाया है, अगर इस तरह की हरकत चिकित्सक के द्वारा की गया है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मामलें की जांच हो रही है।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!