बोकारो: लुगुबुरू घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ राजकीय महोत्सव-2026 में इस बार आस्था, परंपरा और संस्कृति के साथ खुशियों भरे पलों को संजोने का भी खास इंतजाम किया गया है। मेला परिसर में बनाया गया आकर्षक सेल्फी पॉइंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय हो रहा है। यहां लोग अपने परिवार, मित्रों और परिजनों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर महोत्सव की यादों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

उपायुक्त और एसपी ने भी खिंचवाई यादगार तस्वीरें
महोत्सव के दौरान बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, अपर समाहर्ता सुनील चन्द्रा और चास की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी सेल्फी पॉइंट पर एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। अधिकारियों ने महोत्सव के इन खूबसूरत पलों को यादगार बनाया।

श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना सेल्फी पॉइंट
सेल्फी पॉइंट पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी हुई है। परिवार और दोस्तों के साथ यहां तस्वीरें लेने का उत्साह देखते ही बन रहा है। हर तस्वीर में महोत्सव की खुशियां, अपनापन और उत्साह झलक रहा है। श्रद्धालु इन तस्वीरों के जरिए लुगुबुरू महोत्सव की खूबसूरत यादें अपने साथ लेकर लौट रहे हैं। इस तरह महोत्सव धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के साथ यादगार अनुभवों का भी केंद्र बन रहा है।

