Bokaro: एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सुनवाई की प्रक्रिया में तेजी लाने और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को उन्होंने विभिन्न केंद्रों और कार्यालयों का निरीक्षण कर सुनवाई कार्य की प्रगति का जायजा लिया।


एनआईसी कार्यालय पहुंचकर सुनवाई प्रक्रिया की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एनआईसी कार्यालय पहुंचे और वहां चल रही सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से कार्य की प्रगति, लंबित मामलों और सुनवाई के दौरान आ रही समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही कार्य निष्पादन में तेजी लाने और आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
नियमित निगरानी और समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर
उपायुक्त अजय नाथ झा ने एसआईआर कार्य को गंभीरता से लेने की आवश्यकता पर जोर देते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को सुनवाई कार्य की नियमित निगरानी करने और किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।

उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
