Bokaro: बोकारो में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर मंगलवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी, बोकारो के नेतृत्व में आईटीआई मोड़ एवं उकरीद मोड़ में मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की गई।

14 वाहनों से वसूला गया ₹35,700 जुर्माना
अभियान के दौरान मुख्य सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने वाले 14 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल ₹35,700 का जुर्माना लगाया गया। वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
मुख्य कैरिजवे पर वाहन खड़ा नहीं करने की अपील
वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि एनएच के मुख्य कैरिजवे पर वाहन खड़ा न करें। भारी एवं अन्य वाहनों की पार्किंग के लिए निर्धारित ले-बाय और पार्किंग बे का ही इस्तेमाल करें।

यातायात व्यवस्था को लेकर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि मुख्य मार्ग पर अनधिकृत पार्किंग से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बढ़ती है। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें। अवैध पार्किंग के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
