Hindi News Politics

Bokaro: जिला परिषद अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी निर्वाचित


Bokaro: नवनिर्वाचित कुल 31 जिला परिषद सदस्यों में से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हेतु जिला परिषद क्षेत्र संख्या-04-गोमिया क्षेत्र से सुनीता देवी निर्वाचित हुई है।

सुनीता देवी के पक्ष में कुल 16 मत पड़े, जबकि प्रतिद्वंदी बबिता देवी को कुल 15 मत मिले। जिला परिषद अध्यक्ष की विजयी सुनीता देवी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा जिला परिषद अध्यक्ष पद हेतु शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री जी, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित है।

उपाध्यक्ष पद के लिए बबिता कुमारी निर्वाचित

नवनिर्वाचित कुल 31 जिला परिषद सदस्यों में से उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हेतु जिला परिषद क्षेत्र संख्या-17- क्षेत्र से बबिता कुमारी निर्वाचित हुई है। बबिता कुमारी के पक्ष में कुल 12 मत पड़े, जबकि प्रतिद्वंदी सुरेंद्र राज को कुल 11 मत,  उत्तम कुमार दास को कुल 06 मत एवं अशोक कुमार मुर्मू को कुल 02 मत मिले। जिला परिषद उपाध्यक्ष की विजयी प्रत्याशी बबिता कुमारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुलदीप चौधरी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा जिला परिषद उपाध्यक्ष पद हेतु शपथ भी दिलाई गई।

जिसका सभी सदस्यों ने दोहराव करते हुए अपने – अपने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किया।

शपथ लेने वालों में यह सदस्य रहें शामिल

• जिप क्षेत्र संख्या-01- गोमिया से विमला देवी

• जिप क्षेत्र संख्या-02- गोमिया से सुरेंद्र राज

• जिप क्षेत्र संख्या-03- गोमिया से अरविंद कुमार

• जिप क्षेत्र संख्या-04 गोमिया से आकाश लाल सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या-05- गोमिया से सुनीता देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 06 – बेरमो शहजादी बानो

• जिप क्षेत्र संख्या 07- बेरमो ओमप्रकाश सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या 08- नावाडीह कुमारी खुशबू

• जिप क्षेत्र संख्या 09- नावाडीह से फूलमती देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 10-नावाडीह, महेन्द्र प्रसाद

• जिप क्षेत्र संख्या 11 – चंद्रपुरा से अजय कुमार महतो

• जिप क्षेत्र संख्या 12 चंद्रपुरा से संतोष पाण्डेय

● जिप क्षेत्र संख्या 13 चंद्रपुरा से नीतू सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या-14 पेटरवार से अशोक कुमार मुर्मू

• जिप क्षेत्र संख्या-15 पेटरवार से माला कुमारी

• जिप क्षेत्र संख्या-16 पेटरवार से
प्रहलाद महतो

• जिप क्षेत्र संख्या-17 कसमार बबीता कुमारी

• जिप क्षेत्र संख्या- 18 कसमार अमरदीप महराज

• जिप क्षेत्र संख्या-19 जरीडीह से सुनीता दुड्डू

• जिप क्षेत्र संख्या 20 जरीडीह से आशा देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 21 चास निशा हेम्ब्रम

• जिप क्षेत्र संख्या 22 चास मंजूसा कुमारी सिंह

• जिप क्षेत्र संख्या 23 चास से रिंपा चक्रवर्ती

• जिप क्षेत्र संख्या 24 चास से मीना देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 25 चास से रिंकी रजवार

• जिप क्षेत्र संख्या 26 चास से राजेश महतो

• जिप क्षेत्र संख्या 27 चंदनकियारी अंबिका देवी

• जिप क्षेत्र संख्या – 28 चंदनकियारी से उत्तम कुमार दास

• जिप क्षेत्र संख्या 29 चंदनकियारी से नरेश कुमार रजवार

• जिप क्षेत्र संख्या 30 चंदनकियारी से सुषमा देवी

• जिप क्षेत्र संख्या 31 चंदनकियारी से आलोका


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!