Hindi News Politics

Congress: सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर फ़टाक से चढ़ गए प्रदेश अध्यक्ष, फिर उसी अंदाज़ में हाथ उठाया और कहा..


Bokaro: बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्रीय सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बोकारो में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियो ने बाईपास रोड सुभाष चौक से महावीर चौक पदयात्रा निकाली।

इस मौके पर बतौर अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर झारखंड एंव सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता प्रणव झा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो आदि उपस्थित थे। महंगाई पर रोक लगाओ, मोदी गद्दी छोड़ो जैसे नारे लगाए गए। पदयात्रा महावीर चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। यात्रा शुरू होने के पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस के मूर्ति पर चहड़ गए।

अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहां केंद्र के भाजपा सरकार के गलत नीतियों के कारण महंगाई आसमान छू रही है। कमरतोड़ महंगाई से देश के जनता बेबस और लाचार है। मोदी के हिटलर शाही सरकार के कारण देश की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जो युवा रोजगार में है उनकी नौकरी जा रही हैं।

ठाकुर ने कहा देश के कल कारखानों को बेचा जा रहा है। देश के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार एवं आने वाले पांच राज्यों के चुनाव में हार के डर से तीन-काले कृषि कानून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस लिया है। लगातार कांग्रेस ने इस काले कानून को लेकर पूरे देश में सड़क से सदन तक आंदोलन कर रही थी। जिसका परिणाम है नरेंद्र मोदी जी को तीनों काले कानून वापस लेना पड़ा। देश कि जनता इस जुमलेबाज सरकार को समझ चुकी है।

मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि केंद्र में बैठी भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आम जनता से कोई मतलब नहीं है। देश के किसान मजदूर, आम जनता का महंगाई के कारण जीना मुहाल हो गया है। आए दिन पेट्रोल -डीजल रसोई गैस एवं अन्य खाने के सामान का दाम बढ़ते जा रहा है। इस पर केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

कार्यकारी अध्यक्ष सह विधायक बंधु तिर्की ने कहा भाजपा किसी का अपना नहीं हो सकता ये उद्योगपतियों का सरकार हैं। उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश के जनता की आंख में धूल झोंक रहे है। बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा शहर से गांव तक जन जागरण अभियान चलाकर भाजपा के गलत नीतियों के कारण कमरतोड़ महंगाई को आम जनों को बताने का काम किया जाएगा।


Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!