Bokaro : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बोकारो महानगर समिति की ओर से रविवार को चास नगर में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

धरना-प्रदर्शन की सफलता पर कार्यकर्ताओं का जताया आभार
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने 19 सितंबर को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन की सफलता के लिए पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों, महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।
महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी को बताया सराहनीय
मंटू यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। उन्होंने विशेष रूप से महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि एकजुटता ही पार्टी की ताकत और संगठन ही उसकी पहचान है। कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं।

संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान
महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन के साथ संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही धरना-प्रदर्शन को प्रमुखता से कवरेज देने के लिए प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
बैठक में ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में संजय केजरीवाल, प्रमोद तापड़िया, रामदयाल सिंह, भागीरथ शर्मा, मनोज महतो, बम पांडे, दीपू सिंह, दिनेश यादव, पिंटू पासवान, प्रदीप यादव, रवि सिंह, अभिजीत सरकार, प्रेम राय, इस्लाम अंसारी, राहुल कुमार, शंभू गुप्ता, लतीब अंसारी, दुर्गा दत्ता, पंकज सिंह, दुर्गा शर्मा, राज महथा, रूपेश केजरीवाल और अभिषेक पांडे समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
