Bokaro Police revealed the truth behind the viral City Thana video linked to Dundibagh stabbing and arrest drama.
Bokaro: बोकारो के दुंदीबाग स्थित केतारी गली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और बाद सिटी थाना में पुलिस कर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थाना परिसर में हंगामे जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। यह घटना 19 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है।

पुलिस हिरासत के दौरान हुआ हंगामा
डीएसपी सिटी अलोक रंजन के अनुसार, मारपीट के बाद एक पक्ष के लोग बीएस सिटी थाना पहुंचे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दूसरे पक्ष के देव कुमार साव पर गला और छाती में चाकू से हमला किया गया है। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बीजीएच अस्पताल रेफर किया गया। घटना की भनक लगते ही थाना पहुंचे लोग भागने लगे। पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की तो वहां हंगामा शुरू हो गया।
महिलाओं ने भी किया विरोध
वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई का विरोध करती नजर आ रही हैं। कुछ लोग वीडियो बना रहे है। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिए जा रहे लोगों को छुड़ाने की कोशिश की गई और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार भी हुआ।

दो आरोपी भेजे गए जेल
मामले में दो लोगो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं थाना और सदर अस्पताल में हंगामे को लेकर अलग से सन्हा भी दर्ज किया गया है।

